CG Bijli Connection Missed Call Number: छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) ने उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मिस्ड कॉल आधारित नई सेवा की शुरुआत की है। अब उपभोक्ता केवल एक मिस्ड कॉल देकर नया बिजली कनेक्शन प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए कंपनी ने एक आसान और याद रखने योग्य नंबर 74040-40625 जारी किया है, जिस पर मिस्ड कॉल करने मात्र से कनेक्शन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यह सेवा 1 मार्च से 24×7 उपलब्ध है।
ग्रामीण उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत
इस सेवा से खासतौर पर उन उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा जो इंटरनेट का उपयोग नहीं कर पाते या मोर बिजली ऐप व वेबसाइट के माध्यम से आवेदन करने में कठिनाई महसूस करते हैं। ग्रामीण इलाकों के उपभोक्ता अब बिजली कार्यालय गए बिना भी नया कनेक्शन प्राप्त कर सकेंगे।
Read Also- बिलासपुर में भीषण गर्मी से राहत: दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक 15 प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल बंद
मिस्ड कॉल के बाद कॉल सेंटर करेगा संपर्क
CG Bijli Connection Missed Call Number: मिस्ड कॉल के बाद CSPDCL का कॉल सेंटर उपभोक्ता से संपर्क करेगा और जरूरी जानकारी लेकर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करेगा। इसके बाद उपभोक्ता के मोबाइल नंबर पर डिमांड राशि का एसएमएस भेजा जाएगा। भुगतान के बाद शहरी क्षेत्रों में 3 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 5 दिन के भीतर नया बिजली कनेक्शन प्रदान कर दिया जाएगा।
समस्या होने पर नोडल अधिकारी से करें संपर्क
CG Bijli Connection Missed Call Number: यदि किसी उपभोक्ता को कनेक्शन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की समस्या आती है तो वे राज्य स्तर पर नियुक्त नोडल अधिकारी, ईआईटीसी के अधीक्षण अभियंता आर.पी. नामदेव से संपर्क कर सकते हैं। उनका संपर्क नंबर है: 0771-2574126।
Read Also- दर्दनाक हादसा : स्कॉर्पियो ने 4 साल के बच्चे को मारी टक्कर, मौत, वाहन चालक फरार
छुट्टियों में भी मिलेगी सेवा
CSPDCL द्वारा शुरू की गई यह सेवा अवकाश के दिनों में भी उपलब्ध रहेगी, जिससे उपभोक्ताओं को कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी। यह कदम बिजली कनेक्शन प्रक्रिया को अधिक सरल, त्वरित और सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है।




