धमतरी। जिले के नगरी क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जंगल में लकड़ी लेने गए एक कमार युवक पर हाथी ने सूंड से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना साकरा रेंज के ग्राम गीतकार मुडा के निवासी बुधराम कमार के साथ हुई।
सत्येंद्र जैन की बढ़ी मुश्किलें: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची ED, जारी हुआ नोटिस
बता दें कि बुधराम कमार जब जंगल में लकड़ी लेने गया था, तभी लगभग 15 हाथियों के झुंड ने उसे घेर लिया। झुंड के एक हाथी ने सूंड से उसे पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
रायपुर में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, 17 दलाल गिरफ्तार, मास्टरमाइंड बंगाल से पकड़ाया
मौके पर मौजूद बुधराम के साथियों ने बड़ी मशक्कत के बाद हाथियों को भगाया और उसे बचाया। घायल बुधराम कमार को तुरंत सिविल अस्पताल नगरी लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी हालत गंभीर है, लेकिन उसके बचने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि हाथियों के आतंक को रोकने के लिए और प्रभावी कदम उठाए जाएं।
राजधानी में बीच सड़क पर जन्मदिन मनाना यूथ कांग्रेस के नेताओं को पड़ा महंगा, 10 के खिलाफ मामला दर्ज
वहीं धमतरी वनमंडल के अधिकारियों ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि वे मामले की गंभीरता को समझते हैं और हाथियों को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त उपाय किए जाएंगे। साथ ही, घायल युवक के इलाज में हर संभव मदद का भी आश्वासन दिया गया है।




