Khabarwaad Jaspur. जशपुर वन मंडल में बीती देर रात हाथी ने एक ग्रामीण को कुचलकर मार डाला. जबकि एक और ग्रामीण ने वहां से जान बचा कर भाग निकला। इस घटना के बाद से ग्रामीण दहशत में आ गए है. घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घटना पसिया गांव की बताई जा रहा है.
Read also-https://khabarwaad.com/there-was-great-negligence-in-the-petrol-pump-there-was-chaos-among-the-people
शादी समारोह से लौट रहे थे ग्रामीण
मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात बगीचा वन परिक्षेत्र के पसिया गांव में दो ग्रामीण एक शादी समारोह से घर की ओर लौट रहे थे। तभी अचानक हाथी ने दोनों पर हमला बोल दिया। इस घटना में खिलेश्वर नागवंशी की पर मौत हो गई। जब की एक ने भागकर अपने प्राण बचाए।
Read Also-https://khabarwaad.com/vehicles-will-be-taken-back-from-ministers-and-mlas
जशपुर जिले के ग्रामीण दहशत में जीने को मजबूर
जशपुर में हाथियों के हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिससे आम लोगों के साथ ही वन विभाग की परेशानी भी बढ़ गई है। इससे पहले भी जिले के अन्य क्षेत्रों में हाथी के हमले से मौत के मामले सामने आ चुके हैं। जशपुर जिले के हाथी प्रभावित इलाकों में ग्रामीण दहशत में देखे जा रहे हैं।




