मरवाही। मरवाही वनमंडल के जंगलों में इन दिनों चार दंतैल हाथियों का दल सक्रिय है, जो सिवनी बीट के कतलगढ़ाई बांध के आसपास देखा गया है। गर्मी से राहत पाने के लिए ये हाथी जंगल के तालाब में पानी पीते और मस्ती करते नजर आए। ग्रामीणों ने इस दुर्लभ दृश्य को मोबाइल कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर साझा किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में हाथी पानी में उतरकर एक-दूसरे को धक्का देते और खेलते दिख रहे हैं, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली दौरे से लौटेंगे रायपुर
वन विभाग के अनुसार, यह दल मध्यप्रदेश के अनूपपुर वनमंडल से होते हुए मरवाही क्षेत्र में पहुंचा है और फिलहाल यहीं विचरण कर रहा है। लगातार हाथियों की आवाजाही से क्षेत्र में वन्यजीवों की उपस्थिति बनी हुई है, जिससे पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता के लिहाज से यह दृश्य महत्वपूर्ण माना जा रहा है।




