एंटरटेनमेंट डेस्क। सोशल मीडिया स्टार और ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विजेता एल्विश यादव (Elvish Yadav) हाल ही में भगवान श्रीकृष्ण की नगरी वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंने प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज से भेंट की। इस मुलाकात के दौरान एल्विश ने महाराज के चरणों में नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया और अपने जीवन में एक बड़ा संकल्प लिया। मुलाकात का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग एल्विश की विनम्रता और आध्यात्मिक झुकाव की सराहना कर रहे हैं।
महाराज के चरणों में नतमस्तक हुए एल्विश
आश्रम में पहुंचने के बाद एल्विश यादव पूरी श्रद्धा के साथ संत प्रेमानंद जी महाराज के सामने बैठे। उन्होंने महाराज के स्वास्थ्य के बारे में पूछा, जिस पर महाराज ने बड़ी सहजता से मुस्कुराते हुए कहा – अब शरीर कितना भी संभाल लो, जाना तो सबको ही है। इस जवाब को सुनकर एल्विश भावुक हो गए और बोले कि वे अपने जीवन में अब संतों के मार्गदर्शन पर चलना चाहते हैं।
View this post on Instagram
महाराज की सीख – “सफलता पिछले कर्मों की देन है, लेकिन आज के कर्म भी जरूरी हैं”
बातचीत के दौरान प्रेमानंद जी महाराज ने एल्विश से पूछा – क्या तुम भगवान का नाम जपते हो? एल्विश ने मुस्कुराकर ‘नहीं’ में उत्तर दिया। इस पर महाराज ने प्रेमपूर्वक समझाया- तुम आज सफल हो, ये तुम्हारे पिछले जन्म के अच्छे कर्म हैं, लेकिन आज के कर्मों का क्या? भगवान का नाम लोगे तो जीवन में स्थिरता आएगी।
इसके बाद महाराज ने एल्विश यादव को रोजाना एक अंगूठी पहनने और 10,000 बार ‘राधा’ नाम का जप करने की सलाह दी। एल्विश ने तुरंत सहमति जताते हुए यह वादा किया कि वे अब से प्रतिदिन ‘राधा नाम’ का जप करेंगे।
Read Also- बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: आशा भोंसले के पर्सनैलिटी राइट्स सुरक्षित, आवाज, नाम और पहचान का बिना अनुमति इस्तेमाल होगा प्रतिबंधित
“शराब के साथ वीडियो बनाओगे तो लोग वही सीखेंगे…”
संत प्रेमानंद जी महाराज ने एल्विश को समझाते हुए कहा – अगर तुम हाथ में शराब लेकर वीडियो बनाओगे, तो लाखों लोग तुमसे वही सीखेंगे। लेकिन अगर तुम भक्ति करोगे, तो वही लोग राधा नाम जपना शुरू करेंगे। इस बात को सुनकर एल्विश ने कहा कि वे अब अपनी छवि और कर्मों पर विशेष ध्यान देंगे ताकि उनके प्रशंसक भी सही दिशा में प्रेरित हों।
संत प्रेमानंद जी महाराज की सेहत पर बोले स्वयं महाराज
मुलाकात के दौरान महाराज ने अपनी सेहत के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा – मेरी दोनों किडनी खराब हो चुकी हैं, लेकिन भगवान की कृपा से अभी भी भक्तों से मिल पा रहा हूं। उनकी यह विनम्रता और दृढ़ता देखकर एल्विश यादव सहित वहां मौजूद सभी भक्त भावुक हो उठे।
भक्ति के मार्ग पर एल्विश का नया कदम
एल्विश यादव की यह मुलाकात केवल एक आध्यात्मिक अनुभव नहीं, बल्कि उनके जीवन का एक नया अध्याय मानी जा रही है। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को खूब साझा कर रहे हैं और एल्विश के इस बदलाव की प्रशंसा कर रहे हैं।




