KHABARWAAD NARAYANPUR. जिले के अबूझमाड़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है। इस मुठभेड़ में अब तक चार नक्सलियों के ढेर होने की खबर है। बस्तर आईजी पी. सुंदरराज से लेकर एसपी प्रभात कुमार नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, अबूझमाड़ के जंगल में डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त दल नक्सलियों की घेराबंदी कर चुकी हैं। इसके पश्चात, नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ तेजी से बढ़ गई है। अब तक सुरक्षा बलों ने चार नक्सलियों को मार गिराया है। मुठभेड़ के समापन के बाद, नक्सलियों के ढेर होने की वास्तविक संख्या का पता चलेगा।




