Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    हरेली के पावन अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के नवीन शासकीय आवास के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    August 12, 2026

    हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी

    August 12, 2026

    बस्तर की 800 साल पुरानी विरासत देश-दुनिया तक पहुंचाने की पहल, केंद्रीय मंत्री से मिले सांसद कश्यप

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हरेली के पावन अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के नवीन शासकीय आवास के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी
    • बस्तर की 800 साल पुरानी विरासत देश-दुनिया तक पहुंचाने की पहल, केंद्रीय मंत्री से मिले सांसद कश्यप
    • NEET-UG में OMR गड़बड़ी का दावा, हाईकोर्ट ने छात्रा की याचिका की खारिज
    • दुर्ग में शराब पार्टी के बाद युवक की मौत, गर्लफ्रेंड से विवाद के बाद छत पर मिला शव
    • कार से रेकी, भीड़ में चोरी; जतमई-घटारानी में वारदात करने वाली 7 महिलाएं गिरफ्तार
    • क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, हाई कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने की कार्रवाई
    • नकली पनीर पर मोहन सरकार सख्त, एनालॉग पनीर के इस्तेमाल-बिक्री पर रोक के निर्देश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, August 12
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, एक आतंकी ढेर; पुंछ में भी हुआ था एनकाउंटर

    कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, एक आतंकी ढेर; पुंछ में भी हुआ था एनकाउंटर

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 2, 2025 राष्ट्रीय समाचार No Comments2 Mins Read

    श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ लगातार जारी है। सोमवार देर रात जिले के अखल इलाके में शुरू हुई इस मुठभेड़ में अब तक एक आतंकी को मार गिराया गया है। भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और विशेष अभियान समूह (SOG) की संयुक्त कार्रवाई अभी भी चल रही है।

    भारतीय सेना की चिनार कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) पर जानकारी देते हुए बताया कि कुलगाम में रातभर रुक-रुक कर गोलाबारी होती रही। सतर्क सैनिकों ने आतंकियों को घेर कर जवाबी फायरिंग की और बच निकलने के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है और अन्य आतंकियों की तलाश की जा रही है।

    पुंछ सेक्टर में भी मारा गया था आतंकी

    इससे पहले 30 जुलाई को जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास भारतीय सेना ने संदिग्ध गतिविधि का पता लगने के बाद एक और मुठभेड़ को अंजाम दिया था।

    व्हाइट नाइट कोर की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, जवानों ने सीमा बाड़ के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों को देखा। जब उन्हें चेतावनी दी गई, तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सेना ने एक आतंकी को ढेर कर दिया। इस ऑपरेशन में कोई भारतीय जवान हताहत नहीं हुआ।

    लगातार सक्रिय हैं आतंकी समूह

    सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, एलओसी पार से घुसपैठ की कोशिशें लगातार जारी हैं और आतंकियों की ओर से घाटी में दहशत फैलाने की साजिशें की जा रही हैं। लेकिन सेना की सतर्कता और तेज़ कार्रवाई से इन प्रयासों को बार-बार नाकाम किया जा रहा है।

    स्थिति नियंत्रण में, ऑपरेशन जारी

    कुलगाम और पुंछ दोनों ही स्थानों पर सेना द्वारा इलाके की घेराबंदी की गई है और मुठभेड़स्थल के पास आम नागरिकों की आवाजाही पूरी तरह से रोक दी गई है। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थलों पर मौजूद हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, हाई कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने की कार्रवाई

    पत्रकारों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय कानून की मांग, 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा ‘पत्रकार मांग दिवस’

    कार्यरत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट की समय-सीमा, 2028 तक TET उत्तीर्ण करना जरूरी

    बायोफैच इंडिया-2026 में छत्तीसगढ़ के जैविक उत्पादों का जलवा, विष्णुभोग चावल और प्राकृतिक शहद ने बटोरी सुर्खियां

    संसदीय समिति की बैठक में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उठाए छत्तीसगढ़ के खनिज विकास से जुड़े मुद्दे

    रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल की शिकायत पर लोकसभा सचिवालय सक्रिय, स्वास्थ्य सचिव विवाद की मांगी तथ्यात्मक रिपोर्ट

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.