सुकमा। जिले में नक्सली और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है..जिसमें 15 से 20 नक्सलियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया है. जबकि दो जवान घायल भी हुए हैं…हालांकि अभी तक मामले में पुष्टि नहीं हो पाई हैं…ये मुठभेड़ गोगुंडा के पहाड़ी पर उपमपल्ली में चल रही है..
आईईडी की चपेट में आई महिला, पैर के उड़े चिथड़े… तस्वीर देख दिल दहल जाएगा
बता दें कि जंगलों में अभी भी बड़ी संख्या में जवान मौजूद है और सुकमा एसपी किरण चौहान इस पूरे अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। आपको बता दें कि गोगुंडा में ऊंचे ऊंचे पहाड़ी है और इस इलाके को नक्सली सबसे सुरक्षित जगह मानते हैं। इस पहाड़ी में जवान रातोरात चढ़कर घेर लिया है और जैसे ही जवान यहां पहुंच फिर दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हुई। जवाबी कार्रवाई में जवानों को बड़ी सफलता मिली और मुठभेड़ में 15 से 20 नक्सलियों को ढेर कर दिया है।




