नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ क्षेत्र में डीआरजी, कोंडागांव पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त रूप से बड़ा नक्सल विरोधी अभियान चलाया। बीती रात से जारी मुठभेड़ में दो महिला नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। सुरक्षा बलों को इनपुट मिला था कि माड़ डिवीजन के उच्चस्तरीय नक्सली कैडर क्षेत्र में सक्रिय हैं। इसी सूचना के आधार पर ऑपरेशन को अंजाम दिया गया।
छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, अगले 5 दिन भारी बारिश की चेतावनी
मुठभेड़ के बाद सर्चिंग के दौरान दो महिला माओवादियों के शव बरामद हुए हैं। मौके से भारी मात्रा में हथियार और नक्सली सामग्री भी जब्त की गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह ऑपरेशन अब भी जारी है और क्षेत्र में तलाशी अभियान बढ़ा दिया गया है। यह कार्रवाई नक्सल विरोधी अभियान के लिहाज से बड़ी सफलता मानी जा रही है। खबर पर लगातार अपडेट प्राप्त हो रहे हैं और अधिकारियों द्वारा विस्तृत जानकारी जल्द साझा की जाएगी।




