श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा में भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर रखा है। आतंकियों से मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के 2 जवान घायल हो गए हैं।
सुरक्षाबलों को बांदीपुरा में दो आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी जिसके बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन शुरू किया है।
छत्तीसगढ़ में ACB-EOW की बड़ी कार्रवाई: भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाले में 20 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी
अलग-अलग इलाकों में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी
बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब से कहा कि आतंकियों को मिट्टी में मिला दिया जाएगा तब से सुरक्षाबलों का एक्शन तेज हो गया है।
सिर्फ बांदीपुरा ही नहीं, जम्मू कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है चाहे वो बांदीपुरा हो या तंगमर्ग, त्राल हो या कुलगाम। पहलगाम हो या श्रीनगर, हर जगह आतंकियों की तलाश की जा रही है।




