Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, April 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » EPFO ने दी बड़ी खुशखबरी…PF से पैसा निकालना हुआ अब और आसान, जानिए तरीका

    EPFO ने दी बड़ी खुशखबरी…PF से पैसा निकालना हुआ अब और आसान, जानिए तरीका

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMay 17, 2024 trending No Comments2 Mins Read
    PF News
    PF News

    KHABARWAAD NATIONAL DESK. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने 6 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स को बड़ी खुशखबरी दी है। इसके तहत पीएफ अकाउंट से पैसा निकालने की प्रक्रिया को काफी आसान कर दिया गया है। यह नई सुविधा EPFO सदस्यों के लिए एक बड़ी राहत है, खासकर उन लोगों के लिए जिन्हें इमरजेंसी की स्थितियों के लिए पैसे की आवश्यकता होती है।

    दरअसल, EPFO ने अपने सब्सक्राइबर्स के लिए ऑटो मोड सेटलमेंट की शुरुआत की है। इसके जरिये इमरजेंसी जैसे कंडीशन में 3 दिन के अंदर सीधे बैंक अकाउंट में पैसा भेजा जाएगा।

    जानें किन-किन परिस्थितियों में दी जाएगी ये सुविधा
    बता दें कि अगर किसी कर्मचारी को इमरजेंसी में इलाज करवाना हो, शादी हो, या एजुकेशन के लिए या बहन-भाई की शादी के लिए या फिर घर खरीदने के लिए पैसे की जरूरत हो तो वह इस सुविधा का लाभ ले सकता है। ऑटो-मोड सेटलमेंट के तहत EPFO सब्सक्राइबर्स इन कंडीशन में अपने पीएफ फंड से पैसे निकाल सकते हैं।

    • इमरजेंसी इलाज
    • एजुकेशन
    • शादी
    • घर खरीदना
    • बहन/भाई की शादी

    हालांकि, पहले पीएफ मेंबर को सिर्फ बीमारी के दौरान ही पीएफ से एडवांस में पैसा निकालने की अनुमति थी।

    EPF अकाउंट से फंड विड्रॉल की लिमिट भी बढ़ी
    नए नियम में EPFO ने EPF अकाउंट से एडवांस फंड विड्रॉल की लिमिट भी बढ़ा दी है। अब ये लिमिट  50,000 रुपये से बढ़कर 1 लाख रुपये हो गई है। लेकिन इस सुविधा का लाभ लेने के लिए आपको कुछ डॉक्यूमेंट सबमिट करना होगा, जिसमें KYC, क्लेम रिक्वेस्ट की एलिजिबिलिटी, बैंक अकाउंट डिटेल आदि शामिल हैं।

    कैसे करें आवेदन?

    1. EPFO पोर्टल पर लॉग इन करें (UAN और पासवर्ड जरूरी)
    2. ऑनलाइन सर्विस> क्लेम > ऑटो मोड सेटलमेंट पर जाएं
    3. बैंक खाते को वेरिफाई करें (जिसमें पैसा आएगा)
    4. बैंक खाते का चेक/पासबुक अपलोड करें
    5. पैसे निकालने का कारण बताएं
    6. बाकी प्रक्रिया पूरी करें

    अधिक जानकारी के लिए आप EPFO वेबसाइट https://www.epfindia.gov.in/site_hi/ पर विजिट कर सकते हैं.इसके अलावा आप हेल्पलाइन नंबर 1800-180-1425 की मदद भी ले सकते हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    breaking news epfo epfo good news epfo higher pension epfo higher pension latest news epfo interest news latest epfo latest news epfo latest news 2022 epfo latest news today epfo news epfo news 2022 epfo news today epfo news update epfo pension epfo pension latest news epfo pension news epfo pension scheme eps 95 pension latest news hindi news latest news live news marathi news news pf latest news pf news today top news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    देश में 1 अप्रैल से बिकेगा E20 पेट्रोल, गाड़ियों के माइलेज में होगा इतना असर, पढ़ें पूरी खबर

    पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर शहीदों को नमन, लेथपोरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

    डर नहीं, विश्वास की बात: पीएम मोदी से आज जुड़ेंगे देश के करोड़ों छात्र

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.