नई दिल्ली। हाईवे पर सफर करने वालों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए FASTag आधारित वार्षिक पास की घोषणा की है। यह नई सुविधा आगामी 15 अगस्त 2025 से लागू होगी और इसका उद्देश्य टोल भुगतान की जटिलता को खत्म कर यात्रियों को अधिक सुविधाजनक यात्रा अनुभव देना है।
शराब दुकानों के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा विरोध, ‘शराब महोत्सव’ के जरिए सरकार पर साधा निशाना
यह वार्षिक पास विशेष रूप से गैर-व्यावसायिक निजी वाहनों जैसे कार, जीप और वैन के लिए लागू होगा। व्यावसायिक वाहनों को इस योजना से बाहर रखा गया है। इस सुविधा के सक्रियकरण और नवीनीकरण के लिए जल्द ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और सड़क परिवहन मंत्रालय (MoRTH) की वेबसाइट पर और हाईवे यात्रा ऐप पर अलग लिंक जारी किए जाएंगे।
साय कैबिनेट की बैठक समाप्त, जानिये बैठक में लिए महत्वपूर्ण निर्णय के बारे में..
इस योजना का सबसे बड़ा लाभ उन यात्रियों को मिलेगा जो रोजाना 60 किलोमीटर के दायरे में स्थित टोल प्लाज़ा पार करते हैं। बार-बार टोल कटने और अतिरिक्त भुगतान जैसी समस्याओं से मुक्ति मिल सकेगी।
FASTag आधारित वार्षिक पास के प्रमुख लाभ:
* टोल प्लाज़ा पर प्रतीक्षा समय घटेगा
* भीड़ और ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी
* टोल भुगतान को लेकर विवादों में कमी आएगी
* यात्रा का अनुभव तेज़, सुगम और सुविधाजनक बनेगा
यह पहल देश में डिजिटल और स्मार्ट परिवहन व्यवस्था की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।




