Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    तीजा-पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और कृषि परंपरा के प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    September 6, 2026

    भाजपा रायपुर जिला कार्यसमिति की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की रणनीति, 13 कार्यक्रम होंगे आयोजित

    September 6, 2026

    UCC को लेकर सरकार की तैयारी तेज, दुर्ग संभाग में राजनीतिक-सामाजिक संगठनों से होगी चर्चा

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तीजा-पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और कृषि परंपरा के प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • भाजपा रायपुर जिला कार्यसमिति की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की रणनीति, 13 कार्यक्रम होंगे आयोजित
    • UCC को लेकर सरकार की तैयारी तेज, दुर्ग संभाग में राजनीतिक-सामाजिक संगठनों से होगी चर्चा
    • कांकेर में बड़ा निवेश घोटाला: 500 लोगों से 70 करोड़ की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
    • बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बहनों संग साझा की पर्व की खुशियां
    • द्रोणाचार्य संगम-2026 में राज्यपाल रमेन डेका ने शिक्षकों को किया सम्मानित, कहा- शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी
    • राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव
    • झीरम कांड पर गरमाई सियासत, मंत्री लखनलाल देवांगन बोले- ‘अब कांग्रेस के बयानों में कोई दम नहीं’
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, September 7
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Father killed his 4 year old Son: खाना मांगने पर पिता ने दी 4 साल के मासूम को तालिबानी सजा, जानें पूरा मामला

    Father killed his 4 year old Son: खाना मांगने पर पिता ने दी 4 साल के मासूम को तालिबानी सजा, जानें पूरा मामला

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 17, 2024 अपराध No Comments3 Mins Read
    Father killed his 4 year old Son

    Father killed his 4 year old Son:  मध्य प्रदेश के बैतूल से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां पिता ने अपने ही 4 साल के बच्चे को सड़क पर पटक-पटककर मार डाला। फिर लाश को सड़क पर ही छोड़कर भाग निकला। मासूम की गलती इतनी सी थी कि उसे भूख लगी थी और वह शराबी पिता से खाना मांग रहा था। वारदात सोमवार रात 12 बजे कोतवाली थाने के सावंगा गांव की है। पुलिस फरार पिता की तलाश कर रही है।

    Father killed his 4 year old Son:  टीआई देवकरण डेहरिया ने बताया, ‘रात में डायल-100 को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने बेटे के साथ मारपीट की है। बच्चा सड़क पर बेसुध पड़ा हुआ है। चौकी प्रभारी उप निरीक्षक इरफान कुरैशी मौके पर पहुंचे। बच्चे को जिला अस्पताल लाया गया लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान हैं। पुलिस ने शव को मर्चुरी में रखवा दिया है। उसकी मां के नासिक से आने का इंतजार है।

    Read Also-  नदी में तैरती मिली लापता युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

    Father killed his 4 year old Son: परेशान होकर मायके चली गई थी पत्नी, पुलिस पड़ताल में पता चला है कि आरोपी दुर्गेश (28) शराब पीने का आदी है। वह अपने 4 साल के बेटे कार्तिक के साथ नाना बुद्ध के घर रह रहा था। दुर्गेश शराब पीकर अक्सर पत्नी संगीता से विवाद करता था। परेशान होकर कुछ महीने पहले संगीता 6 साल की बेटी को लेकर अपने मायके महाराष्ट्र के नासिक चली गई थी।

    शराब पीते पिता से मासूम ने मांगा था खाना, पुलिस ने बताया कि दुर्गेश ने सोमवार रात को खाना नहीं बनाया था। कार्तिक को भूख लगी थी। दिन में भी उसने भरपेट खाना नहीं खाया था क्योंकि पिता मजदूरी करने गया था। दुर्गेश शाम को मजदूरी से लौटा और शराब पीने बैठ गया। इसी बीच नशे में धुत पिता से मासूम ने खाना मांगा। वह भूख से रोने लगा। रोता देखकर दुर्गेश ने उसे पीटना शुरू कर दिया। बच्चा शांत नहीं हुआ तो उसका गुस्सा और भड़क गया। दुर्गेश बेटे को उठाकर घर से बाहर सड़क पर ले आया। यहां उसने फिर बच्चे को चुप होने को कहा। कार्तिक ने भूख से बिलखना बंद नहीं किया तो दुर्गेश उसे सीमेंट-कांक्रीट रोड पर पटकने लगा।

    Read Also-  महंगाई का एक और झटका, सांची दूध के बढ़ें दाम, जानें नया रेट…

    रात 12 बजे अचानक बच्चे की चीख सुनकर लोग घरों से बाहर निकले। देखा कि दुर्गेश कुल्हाड़ी लिए खड़ा था जबकि कार्तिक सड़क पर पड़ा था। लोगों के चिल्लाने पर दुर्गेश भाग निकला। वह बच्चे को घर से उठाकर दूर ले आया था इसलिए नाना बुद्ध को भी वारदात की भनक नहीं लगी। लोगों की सूचना पर वे मौके पर पहुंचे।

    पुलिस की 3 टीमें कर रहीं आरोपी की तलाश, दुर्गेश भैंसदेही के पास बेलधाना का रहने वाला है। बचपन से ही अपने नाना बुदधू के घर रह रहा था। उसने पांच साल पहले महाराष्ट्र में मजदूरी करते हुए संगीता से प्रेम विवाह किया था। पुलिस ने दुर्गेश की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाई हैं। हर संभावित ठिकाने पर उसकी तलाश की जा रही है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    breaking news chhattisgarh news crime news latest news madhya pradesh madhya pradesh crime news madhya pradesh news madhya pradesh news today madhya pradesh samachar mp crime news mp news today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कांकेर में बड़ा निवेश घोटाला: 500 लोगों से 70 करोड़ की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

    ‘एजुकेशन डायलॉग’ में CM डॉ. मोहन यादव का युवा शिक्षा अधिकारियों से सीधा संवाद, बोले- कोई बच्चा पीछे न रहे

    प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग के नाम पर मारपीट, दो छात्र गंभीर रूप से घायल

    CM डॉ. मोहन यादव ने सीहोर में किया पहले पावर ट्रांसफॉर्मर का रोल-आउट, 2000 युवाओं को रोजगार की उम्मीद

    भोपाल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सरकार रखेगी मजबूत पक्ष, CM डॉ. मोहन यादव बोले- व्यापारियों के हितों का रखेंगे ध्यान

    रायगढ़ में वन विभाग-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खैर-तेंदू तस्करी सिंडिकेट के 3 सदस्य गिरफ्तार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.