नई दिल्ली। पाकिस्तान से तनाव के बीच जम्मू कश्मीर के अचाबल इलाके में गोलीबारी हुई है. पहलगाम आतंकी हमले के बाद पूरे जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. भारतीय सेना कई जगहों पर अपना सर्च ऑपरेशन चला रही है.
फर्जी TTE का भंडाफोड़, बर्थ दिलाने के नाम पर यात्रियों से कर रहा था अवैध वसूली
22 अप्रैल को आतंकियों ने पहलगाम में 26 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस आतंकी हमले में कई लोग घायल भी हुए थे. इस हमले के बाद एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान के रिश्ते बिगड़ गए हैं. तनाव बढ़ गया है. स्थिति जंग तक आ पहुंची है. दोनों देशों ने अपने-अपने स्तर पर कड़े और बड़े फैसले लिए हैं.
ब्लैकआउट… फ्रांस, स्पेन समेत कई देशों में बिजली गुल, प्लेन से मेट्रो तक सब ठप
घाटी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
घाटी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. सीमावर्ती जिलों बारामुला, बांदीपोरा और कुपवाड़ा में अतिरिक्त सुरक्षा तैनात की गई है. साथ ही चेक प्वाइंट स्थापित किए गए हैं. वहीं नियंत्रण रेखा की तरफ जाने वाले सभी राजमार्गों पर BSF, CRPF, जम्मू-कश्मीर पुलिस को अत्याधुनिक हथियारों और उपकरणों के साथ तैनात किया गया है. पहलगाम हमले के बाद अधिकारियों ने कमान पोस्ट, केरन और गुरेज घाटी जैसे सभी सीमावर्ती पर्यटन स्थलों को बंद कर दिया है.




