Khabarwaad Bilaspur: बिलासपुर वन बिहार की टीम ने बड़ी कार्यवाही की हैं। पुलिस ने डिपो पर छापामार कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा में कोयला बरामद किया हैं। कोयले को जप्त कर वन विभाग नियम विरुद्ध संचालकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर रहा है।
Read also: एलायंस एयर की फिर बड़ी लापरवाही: बिना व्यवस्था रद्द कर दी बिलासपुर-दिल्ली फ्लाइट, गर्मी में यात्री होते रहें परेशान
बिलासपुर डीएफओ सत्यदेव शर्मा के निर्देश पर बिलासपुर एसडीओ प्रशिक्षु आई एफ एस अभिनव कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को वन विभाग की टीम जिले के अलग-अलग क्षेत्र में छापेमार कार्रवाई करते हुए कोयला भट्ठे से अवैध रूप से कोयला और लकड़िया बरामद की है.. टीम को लगातार सूचना मिल रही थी कि शहर से लगे ग्राम चिल्हाटी, कुरेली और अमसेना में अवैध रूप से जलाऊ लकड़ी क्रय एवं संग्रहण कर कोयला भट्ठा से कोयला निर्माण किया जा रहा था..
सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मंगलवार को तीनों जगहों पर दबिश दी,जहां उन्हें चिल्हाटी में अनुज विश्वास संचालक से 194 बोरी, कुरेली में संचालक विकास अग्रवाल से 51 और अमसेना में संचालक श्रेष्ठ बतरा से 65 बोरी कोयला समेत लकड़ी के जलाऊ चट्टा इसमें प्रयुक्त होने वाली सभी सामग्रियों को जब्त किया गया.. तीनो जगह से जप्त कोयला एवं लकड़ी की अनुमानित क़ीमत 5 लाख आकलन किया गया हैँ.. अभिनव कुमार, एसडीओ बिलासपुर वन मण्डल टीम के सदस्यों ने पूछताछ और दस्तावेज दिखाने कहा गया तो किसी ने भी कोयला निर्माण के लिए विधिक अनुमति टीम को नहीं दिखा पाए, अवैध रूप से संग्रहित जलाऊ लकड़ी के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर तीनों संचलको के विरूद्ध वन अपराध प्रकरण बनाकर मामले की विवेचना शुरु कर दी है..




