Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    July 21, 2026

    नीट और नई शिक्षा नीति के विरोध में रायपुर में छात्र आंदोलन तेज, कई संगठनों ने दिया समर्थन

    July 21, 2026

    10 साल से कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों को हाईकोर्ट से राहत, 6 सप्ताह में फैसला करने के निर्देश

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
    • नीट और नई शिक्षा नीति के विरोध में रायपुर में छात्र आंदोलन तेज, कई संगठनों ने दिया समर्थन
    • 10 साल से कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों को हाईकोर्ट से राहत, 6 सप्ताह में फैसला करने के निर्देश
    • स्मार्ट मीटर और वंदे मातरम् पर सीएम साय का बड़ा बयान, कांग्रेस पर साधा निशाना
    • पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भाजपा पर हमला, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज से उजागर हुआ सरकार का अलोकतांत्रिक चेहरा
    • पर्यटन मंडल मुख्यालय में योजनाओं और परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा, आगामी पर्यटन गतिविधियों के रोडमैप पर हुआ मंथन
    • डॉ. अजय कौशिक को मिला बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
    • लोकसभा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उठाया विषैले SPL का मुद्दा, सरकार ने कहा— कोयले में मिलावट पूरी तरह गैर-कानूनी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, July 21
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भाजपा पर हमला, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज से उजागर हुआ सरकार का अलोकतांत्रिक चेहरा

    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भाजपा पर हमला, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज से उजागर हुआ सरकार का अलोकतांत्रिक चेहरा

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskJuly 20, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने छात्रों के आंदोलन, वंदे मातरम् को लेकर प्रस्तावित नए नियम और टीएस सिंहदेव के उनके निवास पहुंचने पर बीजेपी की प्रतिक्रिया को लेकर सरकार को घेरा। छात्रों के आंदोलन पर प्रतिक्रिया देते हुए बघेल ने कहा कि संसद की शुरुआत और सदन से लेकर सड़क तक हंगामा देखने को मिल रहा है, जिससे बीजेपी का अलोकतांत्रिक चेहरा सामने आ गया है। आंदोलन कर रहे छात्रों पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए और लाठीचार्ज किया गया, जो बेहद निंदनीय है।

    भूपेश बघेल ने कहा कि सरकार चाहती तो छात्रों को बुलाकर बातचीत कर सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की गलती का खामियाजा 22 लाख युवाओं को भुगतना पड़ रहा है और इस पूरे घटनाक्रम में 22 छात्र-छात्राओं ने आत्महत्या की है। इन मौतों की नैतिक जिम्मेदारी सरकार पर है।

    वंदे मातरम् पर भी साधा निशाना

    वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित नए नियमों पर भूपेश बघेल ने कहा कि वंदे मातरम् आजादी के आंदोलन का प्रतीक रहा है। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान वंदे मातरम् गाने वालों को अंग्रेज जेल में डाल देते थे। बघेल ने बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उस समय ये लोग अंग्रेजों की मुखबिरी करते थे और बताते थे कि कौन वंदे मातरम् गा रहा है और सजा दिलवाते थे, लेकिन आज बड़े भक्त बनने का दावा कर रहे हैं।

    टीएस सिंहदेव के घर पहुंचने पर बीजेपी को दिया जवाब

    पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के भूपेश बघेल के निवास पहुंचने पर बीजेपी द्वारा उठाए गए सवालों पर भी बघेल ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी बेहद बेचैन है। विधानसभा में कांग्रेस द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव का जवाब देने के बजाय सरकार ने ऐसा व्यवहार किया जैसे प्रस्ताव उनके खिलाफ हो। बघेल ने कहा कि सरकार के पास अपनी उपलब्धियां बताने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए वह कांग्रेस सरकार के पांच वर्षों के कार्यकाल पर चर्चा कर रही है।

    टीएस सिंहदेव के उनके घर आने को लेकर भूपेश बघेल ने कहा कि सिंहदेव उनके बेटे चैतन्य को आशीर्वाद देने पहुंचे थे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि एक साल पहले चैतन्य के जन्मदिन पर ईडी (ED) आई थी। इस साल ईडी तो नहीं आया, टीएस सिंहदेव आ गए, लेकिन इससे भी बीजेपी को तकलीफ हो रही है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    नीट और नई शिक्षा नीति के विरोध में रायपुर में छात्र आंदोलन तेज, कई संगठनों ने दिया समर्थन

    10 साल से कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों को हाईकोर्ट से राहत, 6 सप्ताह में फैसला करने के निर्देश

    स्मार्ट मीटर और वंदे मातरम् पर सीएम साय का बड़ा बयान, कांग्रेस पर साधा निशाना

    पर्यटन मंडल मुख्यालय में योजनाओं और परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा, आगामी पर्यटन गतिविधियों के रोडमैप पर हुआ मंथन

    डॉ. अजय कौशिक को मिला बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.