मुंबईः भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी की संपत्तियों की नीलामी की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। मुंबई की एक विशेष अदालत ने चोकसी की 2,565 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की संपत्तियों को बेचने की अनुमति दी है।
इन संपत्तियों की बिक्री से प्राप्त राशि को प्रभावित बैंकों के नाम पर सावधि जमा (FD) के रूप में रखा जाएगा, ताकि पीड़ितों को उनकी राशि वापस की जा सके।
UNESCO ने श्रीमद्भगवद्गीता और नाट्यशास्त्र को मेमोरी ऑफ वर्ल्ड धरोहर में किया शामिल, PM मोदी ने देशवासियों को दी बधाई…
अब तक, गीतांजलि जेम्स लिमिटेड से जुड़ी संपत्तियों की बिक्री से 125 करोड़ रुपये की राशि पीड़ितों को लौटाई जा चुकी है। इन संपत्तियों में मुंबई के सांताक्रूज स्थित छह फ्लैट, दो फैक्ट्रियां और गोदाम शामिल हैं ।
भारत में जब्त संपत्तियां
ईडी ने 2018 में चोकसी और उनके समूह की 41 संपत्तियों को ₹1,217.2 करोड़ की राशि के साथ जब्त किया था।




