बलौदा बाजार। दीपावली त्योहार के अवसर पर राजा देवरी पुलिस ने ग्राम देवगांव स्थित जुआ फड़ में छापा मारकर 17 जुआरियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों से 1,00,000 रुपए नगदी और 52 पत्ती ताश जब्त किया गया।
बलौदा बाजार के समाधान सेल में जुआ फड़ की सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी की। पकड़े गए जुआरियों के खिलाफ थाना राजादेवरी में छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
आरोपियों में ग्राम सुखरी निवासी परमानंद नायक (40), ग्राम निठोरा थाना सलिहा जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ निवासी राजकुमार साहू (26) और रूपेश कुमार साहू (32), ग्राम गनियारी थाना सलिहा निवासी जगसाय पटेल (41) शामिल हैं।
इसके अलावा ग्राम देवगांव थाना राजादेवरी निवासी कांतिलाल पटेल उमरती (43), बहादुर बरिहा (28), बसंत सेठ (35), जागेश्वर सेठ (40), हरिशंकर बरिहा (36), हेमंत पटेल (24), टिकेश्वर पटेल (60), अजय पटेल (34), मदन पटेल (44), संग्राम सिंग (32), रमेश पटेल (32), संतोष पटेल (47) और दयाराम बरिहा (25) भी गिरफ्तार किए गए।




