नई दिल्ली। गणेश चतुर्थी का पावन पर्व आज 27 अगस्त 2025 को पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस दिन गणपति बप्पा की स्थापना घरों और पंडालों में की जाती है। मान्यता है कि भगवान गणेश को विधिपूर्वक विराजित करने से जीवन में सुख, समृद्धि और शुभता का आगमन होता है।
कितने दिनों तक करें गणेश स्थापना?
गणपति की स्थापना की अवधि पूरी तरह परिवार की परंपरा और सुविधा पर निर्भर करती है। भक्त चाहे तो बप्पा को –
- 1.5 दिन
- 3 दिन
- 5 दिन
- 7 दिन
- 10 दिन
तक घर में विराजमान रख सकते हैं। विसर्जन के दिन विधिवत पूजन और आरती कर भगवान गणेश को विदा किया जाता है।
घर पर गणेश स्थापना की पूजन विधि
- “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का जाप करते हुए बप्पा का स्वागत करें।
- उन्हें फूलों की माला पहनाएं और ताजे फूल अर्पित करें।
- गंगाजल या दूध से स्नान कराकर शुद्ध जल से अभिषेक करें।
- माथे पर चंदन-रोली लगाकर हल्दी व अक्षत अर्पित करें।
- घी का दीपक जलाएं और सुगंधित धूप अर्पित करें।
- परिवार संग मिलकर गणेश जी की आरती करें और विघ्नहर्ता से आशीर्वाद मांगें।
- विसर्जन तक प्रतिदिन नियमित पूजा करें और दिन में कम से कम एक बार भजन/आरती अवश्य करें।




