Gangrape In Delhi : दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 10 साल की मासूम बच्ची से दिलदहला देने वाली घटना सामने आई। यंहा के नरेला इलाके में आरोपी द्वारा बच्ची को अगवा कर गैंगरेप कर हत्या कर दी गई है। इस दर्दनाक घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।
Read Also : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यूनिफाईड कमाण्ड की बैठक में माओवाद के विरूद्ध अभियान चलाने का दिया निर्देश
मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के नरेला इलाके में 5वी कक्षा में पढ़ने वाली मासूम बच्ची के साथ रेप कर उसकी हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि रात में खाना खाने के बाद से बच्ची लापता थी। परिजन बच्ची की तलाश कर रहे थे, काफी खोजबीन के बाद बच्ची का शव बरामद हुआ।
Read Also : क्या आप भी करते हैं बार-बार माउथवॉश का इस्तेमाल, तो हो जाएं सावधान!
इस मामले में पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले राहुल को गिरफ्तार किया है। उसने पुलिस को बताया कि बच्ची का अपहरण करने के बाद उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर बच्ची के सामुहिक दुष्कर्म किया और फिर बच्ची की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस दूसरे आरोपी को भी हिरासत में ले लिया है और आगे कार्यवाही में जूट गई है।




