Gangster Aman Sahu : तेलीबांधा इलाके में कारोबारी के दफ्तर पर फायरिंग के मामले में गिरफ्तार झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साव की पुलिस रिमांड शनिवार को खत्म हो रही है। अमन साव को रायपुर पुलिस ने गंज थाना क्षेत्र के एक मामले में गिरफ्तार किया था। रिमांड समाप्त होने के बाद पुलिस आज अमन को कोर्ट में पेश करेगी और उसकी रिमांड को बढ़ाने के लिए फिर से अपील करेगी।
पुलिस का मानना है कि मामले से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण जानकारी हासिल करने के लिए अमन साव की और पूछताछ आवश्यक है। अमन साव पर इस मामले के अलावा अन्य आपराधिक मामलों में भी शामिल होने के आरोप हैं, और पुलिस उसके संबंधों की जांच कर रही है।




