रायपुर। रायपुर पुलिस को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में एक बड़ी सफलता मिली है। खमतराई थाना क्षेत्र में पुलिस ने 40.280 किलोग्राम गांजा के साथ ओडिशा के पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है।
गोढ़ी में जुआ अड्डे पर छापा: 11 गिरफ्तार, सरपंच और विधायक प्रतिनिधि का भाई भी शामिल
पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में रेलवे सुरक्षा बल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पांच युवक गांजा से भरे बैग लेकर वाल्टियर लाइन के पास नीम के पेड़ के नीचे बैठे हैं। घेराबंदी कर सभी आरोपियों को मौके पर पकड़ा गया।
दुर्ग जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों का तबादला
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वासुदेव महानंद (36), राज तांडी (19), रमेश तांडी (29), देवा महानंद (31) और कपिलाश गउड़ (22) के रूप में हुई है। सभी आरोपी ओडिशा के कालाहांडी जिले के रहने वाले हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि यह गांजा उन्हें सत्यभान गउड़ ने दिया था, जिसे रायपुर में ‘कृष्णा’ नामक व्यक्ति को सौंपना था। पुलिस ने चार बैगों में रखे गांजा को जब्त कर नारकोटिक्स एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।




