- पणजी। गोवा के अर्पोरा स्थित बर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब में शनिवार आधी रात लगभग भड़की आग के मुख्य आरोपी सौरभ लुथरा और उनके भाई गौरव लुथरा ने घटना के मात्र पांच घंटे बाद मुंबई से इंडिगो फ्लाइट से थाईलैंड के फुकेट भाग गए। इस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 20 स्टाफ सदस्य और पांच पर्यटक शामिल हैं। गोवा पुलिस ने सोमवार को इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है।
पुलिस ने बताया कि एफआईआर दर्ज होते ही एक टीम दिल्ली रवाना हुई और आरोपियों के हडसन लेन स्थित आवास पर छापेमारी की। दोनों वहां मौजूद नहीं मिले, इसलिए उनके ठिकानों पर कानूनी नोटिस चस्पा कर दिए गए। मुंबई इमिग्रेशन से संपर्क करने पर पता चला कि सौरभ और गौरव 7 दिसंबर सुबह 5:30 बजे इंडिगो फ्लाइट 6ई-1073 से फुकेट के लिए रवाना हो चुके थे। इससे स्पष्ट है कि उन्होंने जांच से बचने की कोशिश की।
गोवा पुलिस जांच में जुटी है और आरोपियों के ठिकाने तथा फरार होने की पूरी प्रक्रिया का पता लगा रही है। अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय सहयोग लेने की योजना बनाई है। इस बीच नाइटक्लब के मैनेजर और तीन अन्य स्टाफ को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने सौरभ और गौरव को भी जल्द गिरफ्तार करने का संकल्प जताया है।




