नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतों में गुरुवार को फिर से इजाफा देखने को मिला है. मंगलवार को सोने की गोल्ड की कीमतें रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचकर एक लाख रुपए पार कर गई थीं. उसके बाद बुधवार को सोने की कीमत में एक बड़ी गिरावट देखी गई थी. लग रहा था कि अब पीली धातू की कीमत में गिरावट देखने को मिलेगी. लेकिन ऐसा देखने को नहीं मिला.
अब गुरुवार को गोल्ड के दाम में इजाफा देखने को मिला है. जिसका प्रमुख कारण डॉलर इंडेक्स में गिरावट को माना जा रहा है. जानकारों की मानें तो डॉलर इंडेक्स में गिरावट का असर आने वाले दिनों में भी देखने को मिल सकता है और सोने के दाम नए रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच सकते हैं.
BSF जवान ने गलती से लांघा बॉर्डर… पाकिस्तानी रेंजर्स ने हिरासत में लिया, वापसी के लिए फ्लैग मीटिंग जारी
दिल्ली में कितना महंगा हुआ गोल्ड
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में गोल्ड की कीमतों में 200 रुपए का इजाफा देखने को मिला है और दाम 99,400 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गए हैं. 99.9 फीसदी प्योरिटी वाले गोल्ड गोल्ड ने ऐतिहासिक एक लाख रुपए के स्तर से बुधवार को यू-टर्न लिया था और 2,400 रुपए घटकर 99,200 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया था.
बीजेपी नेता की हत्या मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, कांग्रेस महासचिव रायपुर से गिरफ्तार
वहीं, 99.5 फीसदी प्योरिटी वाला गोल्ड भी 200 रुपए बढ़कर 98,900 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि पिछला बंद भाव 98,700 रुपए प्रति 10 ग्राम था. इस बीच, बृहस्पतिवार को चांदी की कीमतें 700 रुपए बढ़कर 99,900 रुपए प्रति किलोग्राम हो गईं. पिछले बंद भाव में चांदी 99,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी




