Gold Prices Today: बीते कुछ दिनों से लगातार गिरावट के बाद आज 2 जुलाई 2025 को एक बार फिर सोने की कीमतों में तेजी देखी गई है। 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम आज 98,410 रुपए पर पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट सोना 90,210 रुपए और 18 कैरेट सोना 73,810 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा है।
वहीं, चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। आज चांदी प्रति किलो 1,10,100 रुपए के स्तर पर पहुंच गई है, जो एक दिन पहले 1,05,990 रुपए प्रति किलो थी।
Gold Prices Today: देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के ताजा भाव
- दिल्ली: 24 कैरेट सोना 98,560 रुपए | 22 कैरेट 90,360 रुपए | 18 कैरेट 73,940 रुपए
- मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु: 24 कैरेट 98,410 रुपए | 22 कैरेट 90,210 रुपए | 18 कैरेट 73,810 रुपए
- चेन्नई: 18 कैरेट सोना 74,410 रुपए
- चंडीगढ़: 24 कैरेट 98,560 रुपए | 22 कैरेट 90,360 रुपए
- हैदराबाद: 24 कैरेट 98,410 रुपए | 18 कैरेट 73,810 रुपए
- अहमदाबाद: 24 कैरेट 98,460 रुपए | 22 कैरेट 90,260 रुपए | 18 कैरेट 73,850 रुपए
- भोपाल: 18 कैरेट सोना 73,850 रुपए
- चांदी की बात करें तो दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई और बेंगलुरु में यह 1,10,100 रुपए प्रति किलो के भाव पर बिक रही है।
क्यों बदलते हैं सोने-चांदी के दाम?
Gold Prices Today: सोने और चांदी की कीमतें रोजाना कई वैश्विक और घरेलू कारकों के आधार पर तय होती हैं। इसमें डॉलर की कीमत, अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की दर, सीमा शुल्क और वैश्विक बाजारों की हलचल शामिल हैं। जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अस्थिरता बढ़ती है, तो निवेशक शेयर बाजार की बजाय सोने-चांदी में पैसा लगाना सुरक्षित मानते हैं।




