Gold Silver Price Today: लोकसभा चुनाव 2024 के रिजल्ट की घोषणा से पहले मार्केट में बदलाव देखने को मिल रहा है। शेयर बाजार में सुबह के समय उछाल देखने को मिला लेकिन लगातार दूसरे दिन बाजार बंद होते-होते गिरावट देखने को मिली है। जबकि, सोने और चांदी की कीमत ने आसमान छू लिया है। लगातार दूसरे दिन से सोने-चांदी के भाव बढ़ते जा रहे हैं। आज मार्केट बंद होने के बाद चांदी की कीमत में सीधा 3500 रुपये का उछाल देखने को मिला। वहीं, 22k और 24k सोने के रेट भी बढ़ गए हैं।
महंगा हुआ सोना-चांदी
गुड रिटर्न्स की वेबसाइट के अनुसार आज यानी 28 मई 2024 को सोने और चांदी दोनों की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिली है। प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,850 और 24 कैरेट सोने की कीमत 72,930 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 24 कैरेट सोने के रेट में 220 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। जबकि, 22 कैरेट सोने के रेट में 200 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, चांदी की कीमत में 3,500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। प्रति 1 किलोग्राम चांदी का रेट 93,000 रुपये की जगह 96,500 रुपये हो गया है।
महानगरों में सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम)
| शहर | Gold Rate (22K) | Gold Rate (24K) |
| दिल्ली | 67000 रुपये | 73080 रुपये |
| मुंबई | 66850 रुपये | 72930 रुपये |
| कोलकाता | 66850 रुपये | 72930 रुपये |
| चेन्नई | 67400 रुपये | 73530 रुपये |
क्या है आपके शहर में सोने के भाव?
| शहर | 22K सोने के रेट | 24K सोने के रेट |
| बैंगलोर | 68300 | 72930 |
| हैदराबाद | 66850 | 72930 |
| केरल | 66850 | 72930 |
| पुणे | 54700 | 66850 |
| वडोदरा | 66900 | 72980 |
| अहमदाबाद | 66900 | 72980 |
| जयपुर | 68450 | 73080 |
| लखनऊ | 68450 | 73080 |
| पटना | 66900 | 72770 |
| चंडीगढ़ | 67000 | 73080 |
| गुरुग्राम | 67000 | 73080 |
| नोएडा | 67000 | 73080 |
| गाजियाबाद | 67000 | 73080 |
महानगरों में चांदी के भाव (प्रति 1 किलोग्राम)
| महानगर | Silver Rate |
| दिल्ली | 96500 |
| मुंबई | 96500 |
| कोलकाता | 96500 |
| चेन्नई | 101000 |
आपके शहर में क्या है चांदी के भाव (प्रति 1 किलोग्राम)
| शहर | चांदी की कीमत |
| बैंगलोर | 93250 |
| हैदराबाद | 101000 |
| केरल | 101000 |
| पुणे | 96500 |
| वडोदरा | 96500 |
| अहमदाबाद | 96500 |
| जयपुर | 96500 |
| लखनऊ | 96500 |
| पटना | 96500 |
| चंडीगढ़ | 96500 |
| गुरुग्राम | 96500 |
| नोएडा | 96500 |
| गाजियाबाद | 96500 |
Gold-Silver Price Today: नोट- ऊपर बताए गए गोल्ड और सिल्वर रेट गुड रिटर्न्स की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक है। ये साइट सुबह और शाम सोने-चांदी के रेट अपडेट करती है। वेबसाइट के अनुसार विश्वसनीय ज्वेलर्स से सोने और चांदी की कीमत को हासिल किया जाता है। ये कीमत बिना टैक्स के हैं। मेकिंग चार्ज समेत अन्य टैक्स के कारण आपके शहर में सोने और चांदी की कीमत अलग-अलग हो सकती है।




