आशीष पदमवार। बीजापुर. छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका का 14 अप्रैल को बीजापुर जिले का एक दिवसीय प्रवास प्रस्तावित है। अपने इस महत्वपूर्ण दौरे के दौरान वे जिले में संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे।
Read Also- अंबेडकर जयंती : छत्तीसगढ़ में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश
राज्यपाल डेका इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं के क्रियान्वयन, प्रशासनिक कार्यों की गति एवं क्षेत्रीय विकास से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे। बैठक में विशेष रूप से स्वास्थ्य, शिक्षा, अधोसंरचना, महिला एवं बाल विकास, जल संसाधन, कृषि, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं की वर्तमान स्थिति पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा।
Read Also- PDS घोटाला मामला : 5 के खिलाफ FIR दर्ज, जनपद अध्यक्ष की पत्नी भी शामिल, सालों से डकार रहे थे गरीबों का राशन, ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ की कार्रवाई की मांग
राज्यपाल का यह दौरा बीजापुर जिले के सर्वांगीण विकास और प्रशासन की कार्यक्षमता के आकलन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे न केवल विकास कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि शासन की योजनाओं के जमीनी प्रभाव का प्रत्यक्ष मूल्यांकन भी संभव हो सकेगा। राज्यपाल डेका के आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं। सुरक्षा, बैठक व्यवस्था एवं अन्य सभी आवश्यक प्रबंधों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।




