Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने छत्तीसगढ़ में गंभीरता से हो रहे काम, उत्कृष्ट खेल मिशन के लिए इस साल 100 करोड़ का प्रावधान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    July 28, 2026

    सहकारिता क्षेत्र होगा और मजबूत, PACS के डिजिटलाइजेशन व पारदर्शिता पर मंत्री केदार कश्यप का जोर

    July 28, 2026

    जनजातीय प्रतिभाओं के सपनों को नई उड़ान: मुख्यमंत्री साय ने नीट सफल विद्यार्थियों से किया आत्मीय संवाद

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने छत्तीसगढ़ में गंभीरता से हो रहे काम, उत्कृष्ट खेल मिशन के लिए इस साल 100 करोड़ का प्रावधान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • सहकारिता क्षेत्र होगा और मजबूत, PACS के डिजिटलाइजेशन व पारदर्शिता पर मंत्री केदार कश्यप का जोर
    • जनजातीय प्रतिभाओं के सपनों को नई उड़ान: मुख्यमंत्री साय ने नीट सफल विद्यार्थियों से किया आत्मीय संवाद
    • विश्व मंच पर छत्तीसगढ़ की बेटी का दमदार प्रदर्शन, मुख्यमंत्री साय ने वीडियो कॉल पर दी बधाई
    • छत्तीसगढ़ में भारी से अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी
    • स्मार्ट मीटर को कांग्रेस ने दिया ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का नाम, भाजपा पर लगाया जनता से वसूली का आरोप
    • उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का किया शुभारंभ
    • अपैक्स बैंक एवं जिला सहकारी बैंकों के अध्यक्षों के साथ मंत्री केदार कश्यप ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, July 28
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » GST Council: लगा झटका, अब 2 हजार से कम का किया ट्रांजेक्शन तो भी लगेगा GST, समझे पूरा हिसाब-किताब

    GST Council: लगा झटका, अब 2 हजार से कम का किया ट्रांजेक्शन तो भी लगेगा GST, समझे पूरा हिसाब-किताब

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareSeptember 9, 2024 trending No Comments3 Mins Read

    GST Council : की बैठक सोमवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हो रही है. इस बीच सबसे अधिक चर्चा डेबिट और क्रेडिट कार्ड से 2,000 रुपये तक के छोटे ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के लिए बिलडेस्क और सीसीएवेन्यू जैसे भुगतान एग्रीगेटर्स  पर 18% GST लगाए जाने को लेकर होने वाले ऐलान पर नजर थी. लेकिन इसे लेकर कोई फैसला नहीं लिया जा सका है और इस मामले को फिलहाल फिटमेंट कमेटी के पास भेज दिया गया है.

    Read Also : लिव-इन के सर्टिफिकेट पर ठगे डेढ़ लाख रुपये, स्कूटी पर दूसरे लड़के साथ फरार हुई दुल्हन

    फिटमेंट कमेटी के पाले में पहुंची गेंद

    GST काउंसिल की बैठक में शामिल हुए उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि 54वीं GST मीटिंग में छोटे ऑनलाइन ट्रांजैक्शंस पर 18 % GST लगाए जाने के बारे में अभी कोई फैसला नहीं लिया जा सका है. उन्होंने कहा कि 2,000 रुपये से कम के ट्रांजैक्शन से होने वाली आय पर पेमेंट एग्रीगेटर्स पर ये टैक्स लगाने पर चर्चा की गई, लेकिन कोई निर्णय नहीं लिया जा सका, जिसके बाद इस मुद्दे को फिटमेंट कमेटी के पास भेज दिया गया है, अब कमेटी इस मुद्दे को लेकर गहन विचार करने के बाद काउंसिल को रिपोर्ट सौंपेगी.

    Read Also : मध्य प्रदेश में फिर से तय होगी जिले और संभागों की सीमा, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बनाया परिसीमन आयोग

    दरअसल, 2000 रुपये से कम मूल्य के ऑनलाइन ट्रांजैक्शंस पर GST लगाने के प्रस्ताव में ये तर्क दिया गया था कि पेमेंट्स एग्रीगेटर ट्रांजैक्शंस के लिए मध्यस्थ के रूप में काम करते हैं और इसलिए उन्हें बैंकों के रूप में वर्गीकृत नहीं किया जाना चाहिए. मतलब फिटमेंट पैनल इन पर GST लगाने के पक्ष में है.

    80% पेमेंट्स 2000 रुपये से कम

    भारत में कुल डिजिटल पेमेंट्स में से 80% से ज्यादा ट्रांजैक्शंस 2,000 रुपये से कम मूल्य के होते हैं. 2016 में की गई नोटबंदी के दौरान सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, पेमेंट्स एग्रीगेटर्स को इन लेनदेन पर व्यापारियों को दी जाने वाली सेवाओं पर Tax लगाने से रोका गया था. एग्रीगेटर अभी व्यापारियों से प्रति ट्रांजैक्शन 0.5% से 2% तक शुल्क वसूलते हैं. ऐसे में अगर इन छोटे पेमेंट्स पर GST लागू होता है, तो फिर इसके बाद पेमेंट्स एग्रीगेटर्स इस अतिरिक्त लागत को व्यापारियों पर डाल सकते हैं.

    अब फिटमेंट कमेटी छोटे ट्रांजैक्शंस पर 18 % GST के मामले में संभावित प्रभावों का विश्लेषण करेगी और काउंसिल के विचार के लिए सिफारिशों के साथ एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगी. अगर इसके बाद ये GST लागू करने का फैसला लिया जाता है, तो फिर UPI के जरिए पेमेंट करने वालों पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा. ये अतिरिक्त रकम सिर्फ Debit Card  और Credit Card  व नेट बैंकिंग द्वारा किए गए पेमेंट पर ही देनी होगी.

    Read Also :  रेलवे ने विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया का इस्तीफा किया मंजूर किया

    ‘आप’ ने किया था प्रस्ताव के विरोध का ऐलान

    दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने जीएसटी काउंसिल की बैठक से ठीक पहले रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि AAP जीएसटी काउंसिल की बैठक के दौरान दो प्रस्तावों का विरोध करेगी. इनमें से एक शिक्षण संस्थानों को मिलने वाले रिसर्च ग्रांट पर लगने वाले GST का मुद्दा है और दूसरा 2000 रुपये से कम के ऑनलाइन ट्रांजेक्शन पर GST लगाने का प्रस्ताव है.

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    big breaking GST Council GST news. khas aaj ki khabar nirmala sitaraman today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने छत्तीसगढ़ में गंभीरता से हो रहे काम, उत्कृष्ट खेल मिशन के लिए इस साल 100 करोड़ का प्रावधान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    सहकारिता क्षेत्र होगा और मजबूत, PACS के डिजिटलाइजेशन व पारदर्शिता पर मंत्री केदार कश्यप का जोर

    जनजातीय प्रतिभाओं के सपनों को नई उड़ान: मुख्यमंत्री साय ने नीट सफल विद्यार्थियों से किया आत्मीय संवाद

    विश्व मंच पर छत्तीसगढ़ की बेटी का दमदार प्रदर्शन, मुख्यमंत्री साय ने वीडियो कॉल पर दी बधाई

    छत्तीसगढ़ में भारी से अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी

    स्मार्ट मीटर को कांग्रेस ने दिया ‘महतारी वंदन वसूली योजना’ का नाम, भाजपा पर लगाया जनता से वसूली का आरोप

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.