Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, April 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » CM विष्णुदेव साय और डिप्टी CM शर्मा ने नक्सली हमले में शहीद भरत साहू को दिया गार्ड ऑफ ऑनर, भावपूर्ण श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसमूह

    CM विष्णुदेव साय और डिप्टी CM शर्मा ने नक्सली हमले में शहीद भरत साहू को दिया गार्ड ऑफ ऑनर, भावपूर्ण श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसमूह

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 19, 2024 trending No Comments3 Mins Read

    Guard of Honor Given to Martyr Bharat Sahu : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ उप मुख्यमंत्री/गृह मंत्री विजय शर्मा ने शुक्रवार को नक्सली आईईडी अटैक में शहीद हुए राजधानी के जवान भरत साहू को माना में गार्ड ऑफ ऑनर दिया। अत्यंत शोकाकुल वातावरण में श्री शर्मा ने माना में शहीद भरत साहू की पार्थिव काया को कंधा देकर उनकी शहादत को नमन किया। श्री शर्मा इसके बाद शहीद भरत साहू के मोवा स्थित निवास भी पहुँचे और शोक-संतप्त परिजनों को ढाँढ़स बंधाया और पैदल चलकर शहीद की अंतिम यात्रा में शिरकत कर श्मशानघाट पहुँचे।

    Read Also : न्यूज पोर्टल्स के इम्पेनलमेंट हेतु फर्जी मैसेज करने वाले के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज : जनसम्पर्क संचालनालय ने राखी थाने में कराया एफआईआर

    विदित रहे, शहीद भरत साहू के साथ ही नारायणपुर के जवान सत्तेर सिंह करंगा भी इस हमले में शहीद हुए हैं।  राजधानी में शुक्रवार को शहीद भरत साहू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देने जनसमूह उमड़ गया और अंतिम यात्रा से अंत्येष्टि तक भारत माता की जय, शहीद भरत साहू अमर रहे के नारों के बीच ‘नक्सलवाद मुर्दाबाद’ के नारे लगाकर शोकाकुल जनसमूह ने अपना आक्रोश व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि श्री शर्मा ने जवानों की शहादत पर संवेदना व्यक्त करते हुए शुक्रवार को अपना (श्री शर्मा का) जन्मदिन नहीं मनाने की अपील भी की।

    Read Also : शौच के लिए घर से निकली महिला को हाथियों ने कुचला, 31 गजराजों के झुंड से दहशत में ग्रामीण

    प मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने नक्सली उन्मूलन को लेकर एक सवाल के जवाब में कहा कि आज स्वर्गीय भरत साहू की अंतिम यात्रा में बलिदानी के बलिदान पर अमर होने के नारे लगे, भारत माता के जयकारे लगे, लेकिन विशेष रूप से नक्सलवाद मुर्दाबाद के नारे लगे जिससे यह एकदम स्पष्ट है कि नक्सली हिंसा को लेकर प्रदेश का जनमानस गहन आक्रोश में है।

    Read Also : Breaking News in Dhamtari: स्कूल की बाउंड्रीवाल गिरने से छात्रा की मौत, मचा हड़कंप

    उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि बस्तर के विकास के मार्ग पर नक्सलियों ने आईईडी बिछा रखे हैं। दुनिया में आईडी डिक्टेशन की जो लेटेस्ट टेक्नॉलॉजी है, उसके साथ काम हो रहा है। उसके बावजूद बहुत-से आईईडी डिफ्यूज होने के बाद भी जो बच जाते हैं, उसके कारण यह घटनाएँ होती हैं। केंद्रीय गृह एवं अमित शाह एवं मुख्यमंत्री श्री साय का जो संकल्प है, उसके आधार पर प्रदेश सरकार नक्सलियों के समूल उन्मूलन पर काम कर रही है और शीघ्र ही इसके सुपरिणाम सामने आएंगे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Cg big news cg breaking news chhattisgarh chhattisgarh breaking Guard of Honor Given to Martyr Bharat Sahu today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.