Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    बीजापुर पुलिस की बड़ी सफलता, झारखंड के 8 इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर

    July 29, 2026

    सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, कैशलैस चिकित्सा सुविधा योजना जल्द होगी लागू

    July 29, 2026

    22 डिप्टी रेंजरों का रेंजर पद पर प्रमोशन, देखें लिस्ट…

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बीजापुर पुलिस की बड़ी सफलता, झारखंड के 8 इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर
    • सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, कैशलैस चिकित्सा सुविधा योजना जल्द होगी लागू
    • 22 डिप्टी रेंजरों का रेंजर पद पर प्रमोशन, देखें लिस्ट…
    • गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री ने अघोर गुरु पीठ बनोरा में किए गुरु दर्शन, बाबा प्रियदर्शी राम से लिया आशीर्वाद
    • उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे का शिकार हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती
    • विशेष केन्द्रीय सहायता योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय अंतर्विभागीय समिति की बैठक सम्पन्न
    • मुख्यमंत्री साय ने लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 के पारित होने का किया स्वागत
    • छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, 4 नए मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर को मंजूरी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, July 30
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » स्कूल में नशे की हालत में पहुंचते हैं ‘गुरुजी’, परेशान परिजन, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    स्कूल में नशे की हालत में पहुंचते हैं ‘गुरुजी’, परेशान परिजन, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 1, 2025Updated:August 1, 2025 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में शिक्षा का मंदिर कुछ शिक्षकों की मनमानी और लापरवाही की वजह से विवादों में घिरता जा रहा है। अकलतरा ब्लॉक के अमोरा गांव स्थित शासकीय प्राथमिक शाला से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शिक्षक लोकपाल बर्मन का शराब पीकर स्कूल आने का आरोप लगा है।

    स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों ने बताया कि लोकपाल बर्मन अक्सर स्कूल से गैरहाज़िर रहते हैं, और जब आते भी हैं तो नशे की हालत में बच्चों के बीच उपस्थित होते हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई पर तो असर पड़ता ही है, सुरक्षा को लेकर भी अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है।

    ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, सोशल मीडिया में वायरल

    शिक्षक की इस करतूत से परेशान होकर गांव वालों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया। संकुल प्रभारी और सरपंच प्रतिनिधि स्कूल पहुंचे, और शिक्षक से मुलाकात कर ग्रामीणों के सामने पंचनामा तैयार किया। स्कूल के कार्यालयीन रजिस्टर में शराब पीने की स्थिति को भी दर्ज किया गया है।

    कारण बताओ नोटिस जारी

    मामला तूल पकड़ने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी, अकलतरा ने तत्काल संज्ञान लेते हुए शिक्षक लोकपाल बर्मन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और जांच के आदेश दिए हैं। इस घटना से शिक्षा विभाग की साख पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

    अभिभावकों में आक्रोश, सख्त कार्रवाई की मांग

    घटना के बाद अभिभावकों में रोष है। उनका कहना है कि “अगर शिक्षक ही नशे में रहेंगे तो बच्चों को क्या शिक्षा देंगे?” ग्रामीणों ने मांग की है कि बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले शिक्षक पर कठोर कार्रवाई की जाए।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    बीजापुर पुलिस की बड़ी सफलता, झारखंड के 8 इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर

    सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, कैशलैस चिकित्सा सुविधा योजना जल्द होगी लागू

    22 डिप्टी रेंजरों का रेंजर पद पर प्रमोशन, देखें लिस्ट…

    गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री ने अघोर गुरु पीठ बनोरा में किए गुरु दर्शन, बाबा प्रियदर्शी राम से लिया आशीर्वाद

    उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे का शिकार हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती

    विशेष केन्द्रीय सहायता योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय अंतर्विभागीय समिति की बैठक सम्पन्न

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.