Hanuman Janmotsav: हनुमान जन्मोत्सव 12 अप्रैल को मनाया जा रहा है। यह दिन हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन भक्त हनुमान जी की पूजा के साथ ही कई उपाय भी आजमाते हैं।
माना जाता है कि इस दिन हनुमान जी से जुड़े उपायों को आजमाने से सुख-समृद्धि घर में आती है। हनुमान जी को प्रसन्न करने के कई उपायों में से एक पंचमुखी हनुमान जी का उपाय भी है। माना जाता है कि इस दिन पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति या तस्वीर अगर आप सही दिशा में लगा देते हैं तो कई तरह के संकटों से आपको मुक्ति मिल सकती है।
ट्रंप के चहेते अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस भारत यात्रा पर आएंगे, , PM मोदी से करेंगे मुलाकात; टैरिफ पर वार्ता संभव
पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर का महत्व
धार्मिक दृष्टि से भी और वास्तु शास्त्र में भी पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति को बेहद खास माना गया है। पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर में वानर, गरुड़, वराह, अश्व और हयग्रीव मुख होते हैं। हनुमान जी के पांच मुख दुश्मनों पर विजय, लंबी उम्र, निडरता हमें प्रदान करते हैं और साथ ही हमारी मनोकामनाओं को भी पूरा करते हैं। किस दिशा में आपको हनुमान जी की पंचमुखी तस्वीर लगानी चाहिए, आइए अब इस बारे में जानते हैं।
दक्षिण मुखी घर के गेट पर-
जिन लोगों के घर का मुख्य द्वार दक्षिण दिशा में हैं उनको पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति या तस्वीर घर के मुख्य दरवाजे पर लगानी चाहिए। वास्तु में दक्षिण मुखी घर को शुभ नहीं माना जाता लेकिन आप घर के मुख्य दरवाजे पर पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति या तस्वीर लगा देते हैं तो हर तरह का वास्तु दोष दूर हो जाता है।
घर का गेट सही दिशा में है तो घर की दक्षिण वाली दीवार पर भी आप यह तस्वीर लगा सकते हैं। इससे आपके घर में सुख-समृद्धि आती है। जीवन में आने वाले संकटों से भी इस दिशा में पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर लगाने से मुक्ति मिलती है।




