Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    BRICS की अध्यक्षता भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    September 13, 2026

    जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    September 13, 2026

    त्योहारी सीजन से पहले रायपुर में बड़ा एक्शन, जर्जर मकानों को ढहाने का काम शुरू

    September 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • BRICS की अध्यक्षता भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • त्योहारी सीजन से पहले रायपुर में बड़ा एक्शन, जर्जर मकानों को ढहाने का काम शुरू
    • लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है– उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
    • NDPS कार्यशाला में गृह मंत्री विजय शर्मा का बड़ा संदेश, नशे के निर्माण से भंडारण तक करने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई
    • CGPSC घोटाला: ADM चेतन बरघोरिया की गिरफ्तारी पर CM साय बोले- अपराध किया तो होगी कड़ी कार्रवाई, किसी को नहीं बख्शेंगे
    • मुख्यमंत्री ने बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान
    • PM आवास विवाद के बीच BJP का पलटवार, पोस्टर में भूपेश के हाथ ‘आवास रद्द’ का पर्चा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, September 13
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Hardik-Natasa Divorce : तलाक के बाद किसके पास रहेगा बेटा अगस्त्य, हो गया तय

    Hardik-Natasa Divorce : तलाक के बाद किसके पास रहेगा बेटा अगस्त्य, हो गया तय

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 19, 2024 trending No Comments3 Mins Read

    Hardik-Natasa Divorce : हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने 31 मई 2020 को शादी की थी. उसी साल 30 जुलाई को उनके बेटे अगस्त्य का जन्म हुआ था. अब जब हार्दिक-नताशा अलग हो गए हैं तो बेटा किसके पास रहेगा, जानिए…

    Hardik-Natasa Divorce : टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक का तलाक हो गया है. 18 जुलाई को हार्दिक पांड्या ने इंस्टाग्राम पोस्ट से इस खबर पर मुहर लगाई. 4 साल साथ रहने के बाद दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है. अब सवाल ये है कि उनके बेटे अगस्त्य की देखभाल कौन करेगा? इसका जवाब पांड्या ने अपनी पोस्ट में दिया है. पांड्या ने बताया कि वे और नताशा दोनों को पेरेंट्स बनकर अगस्त्य की देखभाल करेंगे.

    Read Also : छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर नक्सली मुठभेड़, कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर…

    हार्दिक पांड्या ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में लिखा कि ‘चार साल साथ रहने के बाद, नताशा और मैंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है. हमने अपनी पूरी कोशिश की इस रिश्ते को बचाने के लिए और अपना सब कुछ लगा दिया, लेकिन अब हमें लगता है कि हम दोनों के लिए यही सही फैसला है. ये हमारे लिए बेहद मुश्किल फैसला था, साथ में बिताए खुशी के पल, आपस की रिस्पेक्ट और एक दूसरे का साथ, जो भी हमने साथ में बिताया और एंजॉय किया, एक फैमिली के तौर पर आगे बढ़े.’

    Read Also :  मशहूर रंगकर्मी-निर्देशक मिर्जा मसूद का निधन, कला और पत्रकारिता जगत में शोक की लहर..

    बेटे को लेकर क्या बोले हार्दिक पांड्या?

    हार्दिक ने पोस्ट में बेटे अगस्त्य का भी जिक्र किया. उन्होंने लिखा ‘हम अगस्त्य को अपनी जिंदगी में पाकर खुशकिस्मत हैं, जो हमेशा ऐसे ही हमारी जिंदगी का आधार रहेगा. हम दोनों ही मिलकर उसकी देखभाल करेंगे. हम पूरी कोशिश करेंगे कि उसे दुनिया की सारी खुशियां मिले और उसकी खुशी के लिए हम जो कर सकें करेंगे. हम उम्मीद करते हैं कि आपका सपोर्ट मिलेगा और आप हमारी प्राइवेसी को इस मुश्किल घड़ी में समझ सकेंगे

    Read Also : छत्तीसगढ़ के इस जिले में मिला जेई का मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट परिजनों का भी कराया गया टेस्ट

    फिलहाल कहां है बेटा?

    बेटा अगस्त्य फिलहाल अपनी मां नताशा के पास है. वो उसे लेकर सर्बिया लौट गई हैं. नताशा के घर पहुंचने के बाद पांड्या ने तलाक लेने की जानकारी वाली पोस्ट शेयर की. पिछले दिनों एयरपोर्ट पर नताशा और अगस्त्य दोनों को साथ देखा गया था. बता दें कि नताशा एक मॉडल हैं, उनका जन्म 4 मार्च 1992 को सर्बिया के पोजरेवाक में हुआ था. साल 2012 में वो बॉलीवुड में काम करने के लिए भारत आई थीं.

    Read Also :  Akshay Kumar की पहली तेलुगु फिल्म ‘Kannappa’ की रिलीज डेट आई सामने, भगवान शिव के एक प्रबल भक्त के इर्द-गिर्द घूमेगी कहानी

    किसके पास रहेगा बेटा?

    हार्दिक-नताशा के बेटे अगस्त्य की उम्र 4 साल है. उसका जन्म 30 जुलाई 2021 को हुआ था. कानून के जानकारों का कहना है कि बेटे की उम्र अभी कम है, इसलिए वो फिलहाल अपनी मां के पास ही रहेगा. हार्दिक आपसी सहमति या फिर कोर्ट की अनुमति लेकर उनसे मिल सकते हैं.

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    hardik pandya Hardik-Natasa Divorce natasha
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    ईशान किशन का बल्ला गरजा, ईस्ट जोन बना दलीप ट्रॉफी चैंपियन; 13 साल बाद खिताब पर किया कब्जा

    11 साल बाद झीरम कांड में आया फैसला, NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी माना

    मास्टर्स हॉकी कप 2026 में छत्तीसगढ़ की बेटियों का जलवा, फाइनल में बनाई जगह

    भारत को मिली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, 2027 में होगा T20I का रोमांच

    भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से, कोलंबो में सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया

    ऑस्ट्रेलियाई धरती पर बांग्लादेश की पहली टेस्ट जीत, WTC में चौथे पायदान पर पहुंचा

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.