Khabarwaad Raipur: राजधानी में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा. होली से पहले राजधानी की सड़कें खून से लाल हो रही है. इसी बीच माना थाना के पास दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक और युवती की मौत हो गई. दोनों बाइक में सवार को कहीं जा रहे थे, तभी तेद रफ्तार गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी. हादसे में दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
Read Also: राशन दुकान के संचालक को कलेक्टर ने किया सस्पेंड, जानें मामला
एयरपोर्ट की ओर निकले थे युवक-युवती
जानकारी के मुताबिक घटना शुक्रवार रात लगभग सवा 1 बजे की है. बाइक सवार युवक की पहचान अमन तिवारी (22) कवर्धा के महाराजपुर का रहने वाला है. मृत युवती आडिजा पोद्दार (21) रायपुर के डीडी नगर की रहने वाली है. बाइक सवारी युवक और युवती मोटरसाइकिल से घूमने के लिए एयरपोर्ट की ओर निकले थे. तभी पीटीएस माना चौक के पास अज्ञात गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक युवती काफी दूर जा गिरे. हादसे के वक्त बाइक सवार युवक हेलमेट भी पहना हुआ था. बावजूद इसके उसकी जान नहीं बच पाई. माना पुलिस ने मर्ग पंचनामा की कार्रवाई कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.




