Hero Vida VX2 Electric Scooter : भारत में बढ़तीइलेक्ट्रिक स्कूटर की मांग को देखते हुए वाहन निर्माताकंपनियां लगातार नए मॉडल पेश कर रही हैं। इसी कड़ी में देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero MotoCorp ने अपने इलेक्ट्रिक ब्रांड Vida के तहत नया Hero Vida VX2 Electric Scooter आज औपचारिक रूप से भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है।
सबसे सस्ता Vida स्कूटर हो सकता है VX2
Vida VX2 को कंपनी की अब तक की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक पेशकश माना जा रहा है। इसे खासतौर पर शहरी यात्रियों और बजट फ्रेंडली ईवी खरीदारों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। किफायती होने के बावजूद इसमें कई स्मार्ट और जरूरी फीचर्स शामिल किए गए हैं।
संभावित फीचर्स:
-
डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
-
रिमूवेबल बैटरी पैक
-
ब्लूटूथ कनेक्टिविटी
-
यूएसबी चार्जिंग पोर्ट
-
राइडिंग मोड्स और रीजनरेटिव ब्रेकिंग
कितनी होगी रेंज?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Vida VX2 एक बार चार्ज करने पर 80 से 100 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर कर सकता है, जो दैनिक जरूरतों के लिहाज से पर्याप्त है।
संभावित कीमत:
Vida VX2 की कीमत ₹75,000 से ₹85,000 (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है, जिससे यह भारत में Hero की ओर से पेश किया गया सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर बन सकता है।




