रायपुर। इतवारी से बिलासपुर जाने वाली शिवनाथ एक्सप्रेस (18240) में एक बड़ी चोरी की वारदात उजागर हुई है। बैग से लगभग 70 लाख रुपये की ज्वेलरी और नगद राशि चोरी हो गई। गोंदिया से दुर्ग के बीच यात्रा के दौरान यह घटना हुई, और पीड़ित महिला यात्री हिना दिनेशभाई पटेल ने जब अपना पर्स जांचा तो वह गायब मिला।
नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला : 8 दिन पहले हुई थी शादी, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया आरोप
पर्स में दो डायमंड सेट, चार अंगूठियां और 45,000 रुपये नकद रखे हुए थे। आरपीएफ के अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की और सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी। इसके अलावा, गोंदिया से विशेष जांच टीम भी तैनात की गई है, जो यात्री से पूछताछ कर रही है और संदिग्धों की पहचान के लिए स्टेशन और ट्रेन में लगे कैमरों का सहारा ले रही है।




