पटना। राजधानी में गुरूवार की देर शाम एक शराब लदी कार ने पुलिस से बचने के लिए तेज रफ्तार में भागने के प्रयास में 10 लोगों को कुचल कर भागने लगी। लोगों ने पांच किलो मीटर तक कार का पीछा करते हुए पकड़ चालक कर जम कर पिटाई करने लगे।
सूचना मिलने पर मौके पर डीएसपी फुलवारी शरीफ और थानाध्यक्ष पहुंचे और लोगों से बचा कर चालक को अपने कब्जे में लेकर कार को जब्त कर लिया।
नारायणपुर में IED ब्लास्ट: नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाया प्रेशर IED, 2 मजदूर गंभीर रूप से जख्मी
घटना के बारे में बताया जाता है कि शराब लदी एक कार एनएच 98 से होते हुए आ रही थी। जानीपुर के पास कार से एक व्यक्ति को ठोंकर लग गई। उसके बाद चालक अपनी कार की रफ्तार तेज करते हुए भागने लगा।
भागने के क्रम में 10 लोगों को ठोंका
भागने के क्रम में कार चालक ने 10 लोगों को ठोंकते हुए अपनी मंजील तक पहुंचना चाह रहा था मगर लोग आक्रोशित हो गये और एम्स ऐलीवेटेड रोड पूल के पहले कार को पकड़ लिया।




