Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    CGPSC मुख्य परीक्षा 2025: पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना का प्रावधान नहीं, सोशल मीडिया पर चल रहे अफवाहों को आयोग ने बताया भ्रामक

    September 5, 2026

    शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र, अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा –

    September 5, 2026

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, भक्तों के साथ किया हरे कृष्ण महामंत्र का घोष

    September 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • CGPSC मुख्य परीक्षा 2025: पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना का प्रावधान नहीं, सोशल मीडिया पर चल रहे अफवाहों को आयोग ने बताया भ्रामक
    • शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र, अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा –
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, भक्तों के साथ किया हरे कृष्ण महामंत्र का घोष
    • CM साय ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ को टेक्सटाइल हब बनाने पर हुई चर्चा
    • शिक्षक दिवस विशेष: नक्सलमुक्त क्षेत्रों में शिक्षा की नई भोर, छत्तीसगढ़ में नक्सलमुक्त क्षेत्रों में स्कूलों में बजने लगी घंटी
    • रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया विकास परियोजनाओं का मैराथन निरीक्षण
    • मास्टर्स हॉकी कप 2026 में छत्तीसगढ़ की बेटियों का जलवा, फाइनल में बनाई जगह
    • AAP छत्तीसगढ़ को बड़ा झटका, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने दिया इस्तीफा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, September 5
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » खौफनाक वारदात: गर्भवती पत्नी की सब्बल मारकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

    खौफनाक वारदात: गर्भवती पत्नी की सब्बल मारकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareDecember 12, 2025 अपराध No Comments3 Mins Read
    खौफनाक वारदात: गर्भवती पत्नी की सब्बल मारकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

    बिलासपुर। जिले में कोनी क्षेत्र के ग्राम लोफंदी में एक युवक ने तीन बच्चों के सामने अपनी आठ महीने की गर्भवती पत्नी की सब्बल से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपित वहां से भाग निकला और पुणे जाने की फिराक में था। पुलिस ने गांव के बाहर घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

    कोनी टीआई भावेश शेंडे ने बताया कि तखतपुर क्षेत्र के ग्राम खपरी निवासी जितेंद्र केंवट (33) रोजी-मजदूरी करता है। उसकी शादी लोफंदी निवासी पुसउ केंवट की बेटी संतोषी (28) से 2016 में हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं। अक्टूबर में जितेंद्र पुणे गया था, उस समय संतोषी गर्भवती थी। इसी कारण पुसउ उसे लोफंदी लेकर आ गया। संतोषी सब्जी के खेत में काम कर रही थी।

    नवंबर में जितेंद्र गांव लौटा। कुछ दिन खपरी में रहने के बाद वह लोफंदी आ गया और हमाली का काम करने लगा। संतोषी की बहन कुंती के अनुसार जितेंद्र आए दिन चरित्र शंका को लेकर विवाद करता था। बुधवार रात वह शराब के नशे में घर आया और उसने कुंती से खाना मांगा। खाने के दौरान वह संतोषी से गाली-गलौज कर रहा था। कुंती के विरोध पर वह शांत हो गया।

    Read Also-  मुख्यधारा में नई शुरुआत: 30 पूर्व नक्सली अब राजमिस्त्री बनकर करेंगे आवास निर्माण में अहम योगदान

    कुछ देर बाद उसने पत्नी और बच्चों के साथ दूसरे कमरे में सोने की बात कही। संतोषी बच्चों को लेकर पुराने मकान के कमरे में सोने चली गई। कुंती और परिवार के सदस्य निर्माणाधीन मकान में सो गए।

    बेटी ने बताया मां को मार दिया है
    रात करीब 12 बजे संतोषी की आठ वर्षीय बेटी सृष्टि भागते हुए अपनी मौसी के पास पहुंची और बताया कि पिता ने मां को मार दिया। कुंती, ने अनुसुइया और मां उर्मिला पुराने घर पहुंचे, जहां खाट पर संतोषी की लाश खून से लथपथ पड़ी थी। उनके पहुंचते ही जितेंद्र भाग निकला। परिवारजनों और ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी गई। सूचना पर पुलिस टीम गांव पहुंची और शव को चीरघर भेजा।

    पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपित जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि वह घटना के बाद पुणे जाने की कोशिश में था। आरोपित को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

    Read Also-  कड़ाके की ठंड में मानवीय पहल: अंभिकापुर SP ने पुलिस पेट्रोलिंग टीम को कंबल बांटने के दिए निर्देश

    मां की मौत, पिता जेल गया; डेढ़ साल की मासूम को संभालती रही मौसी
    संतोषी की तीन बेटियां इशिता (08),सृष्टि (05) और मिष्टी (डेढ़ वर्ष) हैं। तीनों मां के साथ नानी के घर आई थीं और मौसियों के साथ रह रही थीं। बुधवार रात मां की हत्या के बाद इशिता और सृष्टि सहमी रहीं। घर में भीड़ और पुलिस देखकर दोनों नानी से चिपकी हुई थीं। वहीं डेढ़ साल की मिष्टी सुबह से दूध के लिए रोती रही, जिसे कुंती और अनुसुइया संभालती रहीं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bilaspur crime news bilaspur news bilaspur news cg bilaspur news hindi bilaspur news latest
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    रायगढ़ में वन विभाग-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खैर-तेंदू तस्करी सिंडिकेट के 3 सदस्य गिरफ्तार

    धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुए की महफिल पर छापा, 6 जुआरी गिरफ्तार

    जन्माष्टमी की तैयारी में हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक बुरी तरह झुलसा

    ACB का बड़ा एक्शन: प्राचार्य और लिपिक 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    सुनसान कमरे में मिला 24 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी कटघोरा पुलिस

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित: शराब दुकानें और बार रहेंगे बंद, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.