Khabarwaad Bemetara: जिले के सरदा की ग्रामीण महिलाएं आज कलेक्ट्रेट पहुँची। जहां स्पंज आयरन फैक्ट्री को बंद करवाने संयुक्त कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। कलेक्ट्रेट पहुँची ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि बेमेतरा जिला कृषि प्रधान जिला है और करीब 2 साल पूर्व बेरला क्षेत्र में पूर्व के कांग्रेस सरकार ने करीब 7 स्पंज आयरन फैक्ट्री का अनुबंध किया था। जिसमें एक ग्राम सरदा का मे राइजन स्पंज और स्टील प्लांट भी था। जिसके लिए हुए जनसुनवाई में 100 प्रतिशत विरोध दर्ज कराया गया था। जिसके बाद भी प्लांट निर्माण कार्य जारी है।
Read Also: दूल्हा बारात लेकर पहुंचा दुल्हन के घर, अचानक पड़ गया रंग में भंग, फिर….
ग्रामीणों के साथ कलेक्ट्रेट पहुँचे जिपं सदस्य राहुल टिकरिहा ने कहा कि यह प्लांट किसानों के लिए अभिशाप बनेगा। जहां से पूरे बेमेतरा और आस पास के करीब 50 गांव में पानी आपूर्ति की जाती है, इसके बावजूद गर्मी के दिनों में नदी में शहर में सप्लाई हेतु जल नहीं होता। अगर प्लांट लगा तो खेती अलग बर्बाद होगी, शहर में पानी सप्लाई दूषित व बाधित होगा।




