महासमुंद। सड़क हादसे में बालाराम साहू नामक व्यक्ति की मौत हो गई और उनकी पत्नी चित्ररेखा साहू घायल हो गईं। यह हादसा 30 जनवरी 2025 को हुआ, जब बालाराम साहू अपनी पत्नी के साथ मोटरसायकल से रायपुर जा रहे थे।
MGM स्कूल में फीस के पैसे से चर्च का हुआ सौंदर्यीकरण, DEO ने दिया जांच का आदेश
दुर्घटना ग्राम बिरकोनी में एनएच 53 के पास चंडी मंदिर के नजदीक हुई, जब विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक ने बालाराम साहू की मोटरसायकल को टक्कर मारी। इस घटना में बालाराम साहू की मौत हो गई और उनकी पत्नी को चोटें आईं।
सीएम साय ने स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर उन्हें किया नमन, बोले- समाज सेवा के लिए समर्पित किए जीवन
पुलिस ने आरोपी कौशल यादव के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है और विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, जिनमें धारा 281, 125 (ए), और 106 (1) बी.एन.एस. शामिल हैं।




