KHABARWAAD SPORTS DESK. इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज डबल हेडर (एक दिन में 2 मैच) खेला जाएगा। दिन का दूसरा मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच होगा। मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा।
चेन्नई-हैदराबाद इस सीजन दूसरी बार एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। पिछले मुकाबले में हैदराबाद ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। दिन का पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा। मुकाबला गुजरात के होम ग्राउंड अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से होगा।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
चेन्नई सुपर किंग्स : ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, मोईन अली, डेरिल मिचेल, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), मुस्तफिजुर रहमान, दीपक चाहर, मथीश पथिराना और तुषार देशपांडे।
इम्पैक्ट प्लेयर : समीर रिजवी।
सनराइजर्स हैदराबाद : पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ऐडन मार्करम, हेनरिक क्लासन (विकेटकीपर), नितिश कुमार रेड्डी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, जयदेव उनादकट और मयंक मारकंडे।
इम्पैक्ट प्लेयर : ट्रैविस हेड।




