Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, June 7
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » ऑपरेशन सिंदूर पर अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस,, एयरफोर्स स्टेशनों पर हमले का भारत ने कैसे दिया जवाब

    ऑपरेशन सिंदूर पर अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस,, एयरफोर्स स्टेशनों पर हमले का भारत ने कैसे दिया जवाब

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMay 10, 2025Updated:May 10, 2025 राष्ट्रीय समाचार No Comments5 Mins Read

    नई दिल्ली। पाकिस्तान के साथ चल रहे तनाव पर भारत के विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय ने कल रात हुए घटनाक्रमों के बारे में शनिवार सुबह जॉइंट प्रेस ब्रीफिंग करके जानकारी दी. विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने प्रेस वार्ता का नेतृत्व किया. उनके साथ भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी और भारतीय वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह मौजूद रहीं. विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा, ‘मैंने पहले भी कई मौकों पर कहा है कि पाकिस्तान की कार्रवाईयां उकसावे और तनाव बढ़ाने वाली हैं. जवाब में भारत ने पाकिस्तान की ओर से की गई इन उकसावे और तनाव बढ़ाने वाली कार्रवाईयों का जिम्मेदाराना और संतुलित तरीके से बचाव किया है और प्रतिक्रिया दी है. आज सुबह पाकिस्तान ने इस उकसावे और तनाव बढ़ाने वाली कार्रवाई को फिर दोहराया, जिसका भारत ने पूरी तत्परता और ताकत से जवाब दिया.’

    कर्नल सोफिया कुरैशी ने कल रात पाकिस्तानी सेना की ओर से भारत को निशाना बनाकर की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए कहा, ‘श्रीनगर से नालिया तक पाकिस्तान ने 26 लोकेशन पर ड्रोन से हवाई घुसपैठ की कोशिश की. शनिवार सुबह 1 बजकर 40 मिनट पर पाकिस्तान ने हाई स्पीड मिसाइल से पंजाब एयर बेस को निशाना बनाने की नाकाम कोशिश की. पाकिस्तानी सेना ने भारत के सैन्य ठिकानों पर हमला करने के लिए ड्रोन, लंबी दूरी के हथियार, लड़ाकू विमानों और लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया. इन हमलों में उधमपुर, भुज, पठानकोट और बठिंडा एयर फोर्स स्टेशनों पर सीमित क्षति हुई. पाकिस्तान नागरिक इलाकों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है. यह चिंताजनक है कि पाकिस्तान अब भी नागरिक विमानों को कवर के रूप में इस्तेमाल कर रहा है. उसकी ओर से लगातार गलत सूचनाएं फैलाई जा रही हैं. सिरसा, सूरतगढ़, आदमपुर में भारतीय सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाने के पाकिस्तानी दावे पूरी तरह झूठ और मनगढ़ंत हैं.’

     विराट कोहली ने जताई टेस्ट से संन्यास लेने की इच्छा, जानें रिटायरमेंट को लेकर BCCI ने क्या कहा

    भारत ने के PAK चार एयर बेसों को किया टारगेट

    विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने पाकिस्तानी हमले के जवाब में भारतीय कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि भारत ने केवल सैन्य ठिकानों पर ही सटीक हमले किए. पाकिस्तान ने स्वास्थ्य सुविधाओं और स्कूल पर भी हमला किया. भारतीय वायुसेना की अधिकारी व्योमिका सिंह ने कहा, ‘पाकिस्तान के पांच सैन्य ठिकानों पर एरियल लॉन्ग प्रिसिजन हथियारों का इस्तेमाल करके भारत ने हमले किए. पाकिस्तान के मुरीद चकवाल एयरबेस, नूर खान रावलपिंडी एयरबेस, रफीकी शोरकोट एयरबेस और  रहीम यार खान एयरबेस को भारत के सटीक हमले में काफी नुकसान पहुंचा है. इन जवाबी कार्रवाइयों को अंजाम देते समय भारत ने कम से कम कोलैटरल डैमेज (आम नागरिकों को नुकसान ना पहुंचे इसकी पूरी कोशिश) सुनिश्चित किया. पाकिस्तानी हमलों का जवाब देने के लिए भारत पूरी तरह से तैयार है.’

    विराट कोहली ने जताई टेस्ट से संन्यास लेने की इच्छा, जानें रिटायरमेंट को लेकर BCCI ने क्या कहा

    भारतीय सैन्य ठिकानों को नष्ट करने का दावा झूठा

    ऑपरेशन सिंदूर पर प्रेस ब्रीफिंग के दौरान सरकार ने कहा कि यह पाकिस्तान की हरकतें हैं जो उकसावे और तनाव को बढ़ावा दे रही हैं. विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा, ‘भारत ने पाकिस्तान के उकसावे और तनाव बढ़ाने वाली कार्रवाई का संतुलित तरीके से बचाव किया है और जिम्मेदारी से प्रतिक्रिया दी है.’ उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान द्वारा की गई गतिविधियों के बारे में उसके दावे झूठ, गलत सूचना और दुष्प्रचार पर आधारित हैं. भारत के विभिन्न सैन्य प्रतिष्ठानों को नष्ट करने का उनका दावा झूठा है. सिरसा, सूरतगढ़, आदमपुर में वायुसेना स्टेशनों को नुकसान पहुंचाने का पाकिस्तानी दावा पूरी तरह झूठा है. मैं आप सभी से आग्रह करता हूँ कि इन झूठों से गुमराह न हों. पाकिस्तान स्पष्ट उद्देश्यों के लिए इस तरह का झूठ फैला रहा है. पाकिस्तान ने विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर और पंजाब में नागरिकों और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने का अपना अनियंत्रित अभियान जारी रखा है.’

     पाकिस्तान ने सीमा पर भेजीं अपनी सैन्य टुकड़ियां

    विक्रम मिसरी ने कहा कि पाकिस्तान समुदायों के बीच मतभेद पैदा करने की कोशिश कर रहा है. राजौरी में अतिरिक्त जिला संभागीय आयुक्त की पाकिस्तानी गोलाबारी में मौत हुई है. फिरोजपुर और जालंधर में निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है और नागरिकों को चोटें आई हैं. पाकिस्तान यह कहकर भारत को विभाजित करने का प्रयास कर रहा है कि हम अपने ही शहरों को निशाना बना रहे हैं. ऐसा लगता है कि पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता को भारतीय जनता द्वारा भारतीय सरकार की आलोचना करने में बहुत खुशी मिलती है. लेकिन उन्हें नहीं पता कि यह एक स्वतंत्र और कार्यशील लोकतंत्र की पहचान है. इधर सरकार ने कहा है कि पाकिस्तानी सेना ने ऑपरेशनल रेडीनेस के संकेत दिए हैं. क्योंकि उन्होंने और अधिक तनाव और अस्थिरता बढ़ाने के लिए अग्रिम क्षेत्रों में अपनी सैन्य टुकड़ियां भेजी हैं. सरकार ने कहा कि भारतीय सशस्त्र बल किसी भी स्थिति के लिए तैयार हैं और उनकी ओर से हर पाकिस्तानी उकसावे का उचित जवाब दिया जा रहा है.

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    india launches operation sindoor india operation sindoor indian army operation sindoor indian military operations operation sindoor operation sindoor 2 operation sindoor air strike operation sindoor breaking operation sindoor india operation sindoor indian army operation sindoor latest operation sindoor live operation sindoor news operation sindoor video operation sindoor videos operation sindoor visuals trump operation sindoor what is operation sindoor
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मोदी सरकार ने फिर बजाया महंगाई का डंका, पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार चौथी बढ़ोतरी

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    देश में 1 अप्रैल से बिकेगा E20 पेट्रोल, गाड़ियों के माइलेज में होगा इतना असर, पढ़ें पूरी खबर

    पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर शहीदों को नमन, लेथपोरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

    डर नहीं, विश्वास की बात: पीएम मोदी से आज जुड़ेंगे देश के करोड़ों छात्र

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.