जगदलपुर। मानसून की शुरुआत से पहले ही बस्तर में डेंगू का प्रकोप बढ़ने लगा है। जगदलपुर शहर की एक लाख की आबादी में जनवरी 2025 से अब तक 40 से अधिक डेंगू पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। यह आंकड़ा स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रहा है। सबसे ज्यादा डेंगू के मामले उन वार्डों से आए हैं जहां साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब है।
न्यायधानी में बढ़ते ठगी के मामले, गारमेंट व्यापारी से करोड़ों की ठगी, एजेंसी और वेतन में भी बड़ा घोटाला
स्वास्थ्य विभाग ने रैपिड किट जांच टीम तैनात कर 48 वार्डों में सर्वे शुरू किया है, जिसमें कई घरों में डेंगू के लार्वा पाए गए हैं। विभाग का दावा है कि संक्रमित इलाकों को कंटेनमेंट जोन बनाकर साफ-सफाई कराई जा रही है और मच्छरों के प्रजनन को रोकने की कार्रवाई की जा रही है।
बिलासपुर यूनिवर्सिटी में एडमिशन प्रक्रिया शुरू, 30 जून तक करें आवेदन
गौरतलब है कि साल 2022 में रिकॉर्ड 2041 डेंगू मरीज मिले थे, जबकि 2023 में यह संख्या 68 और 2024 में 12 थी। 2025 की शुरुआत में ही 40 मरीजों का सामने आना संभावित डेंगू आउटब्रेक की चेतावनी है। स्वास्थ्य विभाग और नगरीय प्रशासन की सक्रियता जरूरी हो गई है।




