Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    साइबर ठगी हुई तो घबराएं नहीं, MRM पोर्टल पर तुरंत करें शिकायत, 50 हजार तक की होल्ड राशि मिल सकती है वापस, जाने पूरी प्रक्रिया

    September 9, 2026

    मोदी के सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: सांसद वीडी शर्मा

    September 9, 2026

    नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में डिप्टी CM अरुण साव के सख्त निर्देश, बोले- जवाबदेही से करें काम

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • साइबर ठगी हुई तो घबराएं नहीं, MRM पोर्टल पर तुरंत करें शिकायत, 50 हजार तक की होल्ड राशि मिल सकती है वापस, जाने पूरी प्रक्रिया
    • मोदी के सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: सांसद वीडी शर्मा
    • नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में डिप्टी CM अरुण साव के सख्त निर्देश, बोले- जवाबदेही से करें काम
    • राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें लिस्ट…
    • छत्तीसगढ़ में उद्योगों का महाकुंभ: 18 से 20 सितंबर तक रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर…
    • छत्तीसगढ़ को रेल परियोजनाओं की बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का जताया आभार
    • राजनांदगांव में UCC पर जनपरामर्श शुरू, विवाह-तलाक से उत्तराधिकार तक सामाजिक संगठनों ने दिए सुझाव
    • मध्य प्रदेश में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद छग आबकारी विभाग अलर्ट, शुरू किया सघन जांच अभियान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, September 10
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » IND vs AUS: सिडनी का किला नहीं भेद पाई टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया ने मारी बाजी, WTC फाइनल में किया प्रवेश

    IND vs AUS: सिडनी का किला नहीं भेद पाई टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया ने मारी बाजी, WTC फाइनल में किया प्रवेश

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJanuary 5, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    IND vs AUS 5th Test Match Report
    IND vs AUS 5th Test Match Report

    IND vs AUS 5th Test Match Report: भारत को सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT 2024-25) में ऑस्ट्रेलिया ने 3-1 से जीत दर्ज कर ली है। यह पिछले 10 साल में पहली बार है जब टीम इंडिया बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में नहीं जीत पाई है। ऑस्ट्रेलिया को सिडनी टेस्ट की चौथी पारी में 162 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे कंगारुओं ने 4 विकेट खो कर हासिल कर लिया है।

    भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी, एक फैसला जो जाहिर तौर पर गलत साबित हुआ है। रोहित ने खुद को इस मैच से बाहर कर दिया था, इस कारण जसप्रीत बुमराह कप्तानी करते दिखे। टीम इंडिया की पहली पारी 185 रनों पर सिमट गई थी। भारतीय बैटिंग लाइन-अप फिर से फेल साबित हुई, लेकिन गेंदबाजों ने टीम इंडिया की वापसी करवाते हुए कंगारू टीम को 181 रनों पर समेट दिया था। इस तरह भारत ने 4 रनों की बढ़त प्राप्त की थी।

    Read Also-   26 जनवरी को देखना चाहते हैं परेड, घर बैठे-बैठे मिल जाएगा टिकट, जानिए कैसे?

    ऑस्ट्रेलिया को मिला था 162 रनों का लक्ष्य
    सिडनी टेस्ट में दूसरे दिन जसप्रीत बुमराह लंच ब्रेक के बाद एक ही ओवर गेंद फेंक पाए थे, जिसके बाद वो ड्रेसिंग रूम लौट गए। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 181 रनों पर ऑलआउट हुई। भारत के बल्लेबाज दूसरी पारी में भी फेल साबित हुए। ऋषभ पंत ने 33 गेंद में 61 रन की धुआंधार पारी खेल भारत को दूसरी पारी में 150 के स्कोर के पार जाने में मदद की। भारत की दूसरी पारी में 157 रनों पर सिमट गई थी, जिससे ऑस्ट्रेलिया को 162 रनों का लक्ष्य मिला।

    ट्रेविस हेड और ब्यू वेबस्टर ने छीनी भारत से जीत
    जसप्रीत बुमराह तीसरे दिन बैटिंग करने तो आए, लेकिन गेंदबाजी करने के लिए फिट नहीं थे। उनकी गैरमौजूदगी में प्रसिद्ध कृष्णा ने कहर बरपाया, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से सपोर्ट नहीं मिला। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक समय 58 रन के स्कोर पर 3 विकेट हो गया था। मगर यहां से ट्रेविस और उस्मान ख्वाजा ने 46 रनों की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया की जीत की नींव रखी। ख्वाजा ने 41 रन बनाए और उसके बाद हेड ने ब्यू वेबस्टर के साथ मिलकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की। हेड ने 34 रन और वेबस्टर ने नाबाद 39 रनों की पारी खेली।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    aus vs ind ind vs aus ind vs aus 5th test ind vs aus 5th test preview ind vs aus live ind vs aus live stream india vs australia live
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    11 साल बाद झीरम कांड में आया फैसला, NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी माना

    मास्टर्स हॉकी कप 2026 में छत्तीसगढ़ की बेटियों का जलवा, फाइनल में बनाई जगह

    भारत को मिली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, 2027 में होगा T20I का रोमांच

    भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से, कोलंबो में सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया

    ऑस्ट्रेलियाई धरती पर बांग्लादेश की पहली टेस्ट जीत, WTC में चौथे पायदान पर पहुंचा

    क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, हाई कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने की कार्रवाई

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.