Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    छत्तीसगढ़ में उद्योगों का महाकुंभ: 18 से 20 सितंबर तक रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर…

    September 9, 2026

    छत्तीसगढ़ को रेल परियोजनाओं की बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का जताया आभार

    September 9, 2026

    राजनांदगांव में UCC पर जनपरामर्श शुरू, विवाह-तलाक से उत्तराधिकार तक सामाजिक संगठनों ने दिए सुझाव

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में उद्योगों का महाकुंभ: 18 से 20 सितंबर तक रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर…
    • छत्तीसगढ़ को रेल परियोजनाओं की बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का जताया आभार
    • राजनांदगांव में UCC पर जनपरामर्श शुरू, विवाह-तलाक से उत्तराधिकार तक सामाजिक संगठनों ने दिए सुझाव
    • मध्य प्रदेश में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद छग आबकारी विभाग अलर्ट, शुरू किया सघन जांच अभियान
    • रायपुर कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों का तबादला, देखें लिस्ट
    • ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर मंत्री ओपी चौधरी ने की समीक्षा, जनभागीदारी बढ़ाने के दिए निर्देश
    • राज्य गठन के बाद पहली बार नगर तथा ग्राम निवेश विभाग में 21 सहायक संचालकों की एक साथ नियुक्ति, CM साय ने सौंपे नियुक्ति पत्र
    • हड़ताल के ऐलान के बाद बस संचालकों की मंत्री कश्यप के साथ बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, September 9
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » IND vs BAN 2nd Test: कानपुर में जीत दर्ज करते ही इंडिया बनाएगा ये बड़ा रिकॉर्ड, इस मैच में क्या है खास, पढ़े पूरी ख़बर

    IND vs BAN 2nd Test: कानपुर में जीत दर्ज करते ही इंडिया बनाएगा ये बड़ा रिकॉर्ड, इस मैच में क्या है खास, पढ़े पूरी ख़बर

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareSeptember 24, 2024 trending No Comments2 Mins Read

    IND vs BAN 2nd Test :  भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज चल रही है. दूसरा मैच 27 सितंबर से कानपुर में होगा. इस मैच में रोहित सेना के पास एक खास रिकॉर्ड बनाने का मौका है.

    भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज को रोमांच चरम पर है. पहला मुकाबला चेन्नई में हुआ, जिसे भारत ने एकतरफा अंदाज में 280 रनों से अपने नाम किया. अब दूसरे टेस्ट की बारी है, जो आज से ठीक 3 दिन बाद यानी 27 सितंबर से कानपुर के ग्रीन पार्क में खेला जाएगा. इस मुकाबले के लिए वही टीम चुनी गई है, जिसने चेन्नई में शानदार जीत दर्ज की. भारतीय टीम जब ग्रीन पार्क में उतरेगी तो उसके निशाने पर एक खास रिकॉर्ड होगा. इस मैच को जीतते ही वो साउथ अफ्रीका की टीम को पीछे छोड़ सकती है.

    रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया के पास सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने के मामले में साउथ अफ्रीका को पीछे छोड़ने का मौका है. भारत ने अब तक 580 में से 179 मुकाबले जीते हैं, वहीं अफ्रीका ने भी इतने ही टेस्ट में विजय हासिल की है. अब अगर टीम इंडिया कानपुर में जीत का परचम लहराती है तो अफ्रीका टीम पीछे छूट जाएगी. ऐसा होते ही भारतीय टीम टेस्ट में चौथी सबसे कामयाब टीम हो जाएगी.

    टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमें

    ऑस्ट्रेलिया- 866 मैचों में 414 जीते और 232 हारे. 218 मैच ड्रा रहे, जबकि 2 मैच टाई भी हुए.

    इंग्लैंड- 1077 मैचों में 397 जीते और 325 हारे. इतना ही नहीं इनमें से 355 मैच ड्रा रहे.

    वेस्टइंडीज- इतिहास में अब तक 580 मैचों में से 183 जीते और 214 हारे. 182 मैच ड्रा रहे, जबकि एक टाई हुआ.

    साउथ अफ्रीका- 466 मैचों में 179 जीते और 161 हारे. इस टीम ने अब तक 126 ड्रा खेले.

    भारत- इतिहास में कुल 580 टेस्ट मैच खेले, जिनमें से 179 जीते और 178 हारे. 222 मैच ड्रा रहे. एक टाई हुआ.

    भारत ने कब खेला था पहला टेस्ट

    टीम इंडिया ने ने अपना पहला टेस्ट मैच 1932 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में 25–28 जून को खेला था. जिसमें इंग्लैंड ने भारत को 158 रनों से मात दी थी. उस वक्त भारतीय टीम के कप्तान कर्नल सीके नायडू थे.

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    aaj ki khabar INd VS BAN IND vs BAN 2nd Test sports sports news sports news today test match test series
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    11 साल बाद झीरम कांड में आया फैसला, NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी माना

    मास्टर्स हॉकी कप 2026 में छत्तीसगढ़ की बेटियों का जलवा, फाइनल में बनाई जगह

    भारत को मिली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, 2027 में होगा T20I का रोमांच

    भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से, कोलंबो में सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया

    ऑस्ट्रेलियाई धरती पर बांग्लादेश की पहली टेस्ट जीत, WTC में चौथे पायदान पर पहुंचा

    क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, हाई कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने की कार्रवाई

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.