IND vs BAN T20 World Cup : शनिवार को एंटीगुआ के मैदान में भारतीय क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 50 रन से हरा दिया है। सुपर-8 स्टेज में ये टीम इंडिया की दूसरी जीत है। इसके साथ ही रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने धूम मचाते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है।
Read Also: पेपर लीक मामले में जारी विवाद के बीच शिक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला, अब CBI करेगी मामले की जांच, देखें आदेश
इस हार के साथ बांग्लादेश टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है. इस ग्रुप-1 में अब अगला मैच रविवार सुबह ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच होगा। यदि इस मैच में अफगानिस्तान टीम हारती है, तो भारतीय टीम की सेमीफाइनल में एंट्री पक्की हो जाएगी।
बांग्लादेश ने लिया बॉलिंग का फैसला
बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हसन शांतो ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था। बैटिंग पिच पर सूर्य कुमार को छोड़कर टीम इंडिया के हर टॉप ऑर्डर बल्लेबाज ने स्कोर किया और 196 रन बनाए। हार्दिक पंड्या ने भारतीय पारी की आखिरी गेंद पर चौका मारकर अपनी फिफ्टी पूरी की।
Read Also: राजधानी के सड़कों पर SSP संतोष कुमार सिंह ने किया देर रात्रि औचक निरीक्षण
इसी पिच पर जब भारत ने गेंदबाजी शुरू की, तो बांग्लादेशी बल्लेबाजों को रन नहीं बनाने दिए। कुलदीप यादव ने अपने 4 ओवर में 3 विकेट लिए और सिर्फ 19 रन खर्च किए। कप्तान नजमुल हुसैन शांतो अकेले लड़ाई लड़ते रहे। उन्होंने 40 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह ने उन्हें पवेलियन भेजा।




