Independence Day: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान में धवजा रोहण कर प्रदेश समेत देशवासियों को 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। बता दें कि एमपी की राजधानी भोपाल समेत पूरा मध्य प्रदेश आजादी के जश्न में डूबा है। इस बीच भोपाल के लाल परेड मैदान में प्रदेश स्तरीय मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यहां पूरा मैदान तिरंगे रंग में रंगा दिखा। जहां देखो वहां केसरिया, सफेद और हरा रंग… आजादी का ये उत्सव आपको ऐसे गर्व और जोश से भर देता है कि देशभक्ति आपके रोम-रोम को पुलकित कर देती है।
Read Also- साइबर ठगों से रहें सावधान… Whatsapp DP में कलेक्टर का फोटो लगाकर मांग रहे रुपए
सबसे पहले सीएम हाउस में किया ध्वजा रोहण
Independence Day: बता दें की एमपी सीएम मोहन यादव ने सबसे पहले मुख्यमंत्री निवास स्थल पर ध्वजा रोहण किया। यहां सीएम मोहन यादव ने ध्वजा रोहण कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने 78वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में ध्वजारोहण कर माँ भारती को नमन् किया। इसके बाद सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि ‘प्रदेश एवं देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।’
Read Also- ट्रैफिक पुलिस ने काटा 600 का चालान तो युवक ने किया था ये ‘कांड’, अब जेल में बिताने पड़ेंगे 7 साल
आज 78वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में ध्वजारोहण कर माँ भारती को नमन् किया।
सभी प्रदेश एवं देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।#IndependenceDay2024#DrMohanYadav #CMMadhyaPradesh pic.twitter.com/EknRCCBLcz
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) August 15, 2024
Independence Day: अपने निवास स्थल पर ध्वजा रोहण करने के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव ने लाल परेड मैदान में ध्वजा रोहण किया। देखें सीएम हाउस में आजादी के जश्न की तस्वीरें…

सीएम ने ओपन जीप से दी परेड को सलामी
राजधानी भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह लाल परेड मैदान में मनाया गया। यहां सीएम मोहन यादव ने ध्वजा रोहण के बाद ओपन जीप में परेड को सलामी दी।
इस दौरान पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना भी मौजूद थे। मुख्य परेड का नेतृत्व भारतीय पुलिस सेवा के सहायक पुलिस आयुक्त, भोपाल मयूर खंडेलवाल ने किया। सहायक परेड कमांडर की भूमिका सहायक सेनानी हॉक फोर्स, बालाघाट सोनू कुर्मी ने निभाई।
परेड में पुलिस बैंड समेत 17 टुकड़ियां शामिल
परेड में पुलिस बैंड समेत 17 टुकड़ियां शामिल हुई। इनमें प्रदेश पुलिस बल, विशेष सशस्त्र बल (उत्तरी जोन), महिलाओं का विशेष सशस्त्र बल, जिला बल एवं रेल की संयुक्त टुकड़ी, हॉक फोर्स, एसटीएफ, जिला पुलिस बल, जेल विभाग, शासकीय रेल पुलिस, नगर सेना (होमगार्ड), एनसीसी (सीनियर विंग गर्ल्स), एनसीसी (सीनियर डिवीजन), गाइड गर्ल्स, स्काउट्स बॉयज, शौर्य दल, लाड़ली बहना और अश्वरोही दल शामिल हुए।




