Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, April 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस के जश्न में सराबोर छत्तीसगढ़, राज्यपाल रमेन डेका समेत अन्य मंत्रियों ने दी शुभकामनाएं

    Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस के जश्न में सराबोर छत्तीसगढ़, राज्यपाल रमेन डेका समेत अन्य मंत्रियों ने दी शुभकामनाएं

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 15, 2024 trending No Comments5 Mins Read
    Independence Day 2024

    Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेशवासियों सहित पूरे देशवासियों, सेना के जवानों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल डेका ने अपने संदेश में कहा कि 15 अगस्त को भारत गौरवशाली आजादी के 77 वर्ष पूरा कर रहा है। हमारी आजादी की लड़ाई लंबी और कठिन थी और इसमें असंख्य बहादुर लोगों ने अपना बलिदान दिया। उन समस्त महापुरूषों और बलिदानियों को नमन करते हैं।

    Read Also-  सीएम साय ने पुलिस परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी…देखें Photos

    Independence Day 2024:  महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस सहित असंख्य सेनानियों ने अपने-अपने तरीकों से भारत को ब्रिटिश शासन से मुक्ति दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हमें उन असंख्य सेनानियों के बलिदान को नहीं भूलना चाहिए। इस आजादी को कायम रखने के लिए हमारी सेना के वीर जवानों और पुलिस कर्मियों ने भी अपनी शहादत दी है। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। राज्यपाल डेका ने युवा पीढ़ी से भी आह्वान किया कि भारत की एकता और अखण्डता को मजबूत करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभायें।

    Governor Ramen Deka
    उद्योग मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
    Independence Day 2024:  वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने देश की आजादी की 77वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय के नेतृत्व में समाज के अनुसूचित जाति, जनजाति पिछड़ा वर्ग सहित किसानों मजदुरों के उत्थान के लिए हर सम्भव प्रयास किये जा रहे हैं। विष्णु के सुशासन से छत्तीसगढ़ संवर रहा है।

    Read Also-  IAS का किया हाफ मर्डर, 4 आरोपियों को कोर्ट ने सुनाई सजा

    स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में उद्योग मंत्री ने कहा है कि पुरखों के कठिन संघर्ष, त्याग और बलिदान से हमें आजादी मिली है। आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले उन सभी अनाम योद्धाओं, शहीदों और वीर जवानों को नमन है, जिन्होंने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से स्वतंत्रता संग्राम में अपना योगदान दिया। उनकी बदौलत हम खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं।

    Lakhanlal Dewangan
    उद्योग मंत्री ने कहा है कि आजादी के वास्तविक मायने और मूल्यों को समझने के लिए हमें इतिहास का संजीदगी से पुनरावलोकन करना होगा। हमारे पूर्वजों के कठिन परिश्रम और दूरदृष्टि का परिणाम है कि अनेक चुनौतियों के बावजूद भारत आज पूरे विश्व में सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में अपनी पहचान बना चुका है।

    Read Also-  इस दिन छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सरकार की योजनाओं समेत इन मुद्दों पर करेंगे चर्चा

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं
    महिला एवं बाल विकास विभाग और समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रदेशवासियों को 78 वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी है। उन्होंने कहा है कि आज का दिन हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों की याद दिलाता है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें आज़ादी दिलाई। यह दिन हमारे लिए न केवल गर्व का, बल्कि अपने कर्तव्यों को निभाने का भी है। हम यह संकल्प लें कि हम अपने देश की समृद्धि और विकास के लिए अथक प्रयास करेंगे और इसे दुनिया में सर्वाेच्च स्थान दिलाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।

    Laxmi Rajwadaराम विचार नेताम ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी
    किसान कल्याण और आदिम जाति मंत्री रामविचार नेताम ने प्रदेशवासियों को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। मंत्री नेताम ने स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर कहा है कि यह पर्व हमारे देश के उन महान वीर सपूतों का याद दिलाता है जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें स्वतंत्रता दिलाई हैं।

    Read Also-  CG में अंतरराज्यीय Sex Racket का भांडाफोड़: शहर के बीच होटल में सजा था जिस्म का बाजार, पुलिस ने मारी रेड, संदिग्ध अवस्था में 16 युवक-युवतियों को पकड़ा

    आज हम जिस स्वर्णिम आजादी का आनंद ले रहे हैं, वह उन असंख्य वीरों के बलिदानों का प्रतिफल है। हमें न केवल उनके बलिदानों को स्मरण करना है, बल्कि यह भी संकल्प लेना है कि हम अपने राष्ट्र की सेवा में हमेशा तत्पर रहेंगे। राज्य के विकास, समृद्धि और एकता एवं भाई-चारा के पथ चलते हुए प्रदेश के विकास में सहयोगी बनेंगे।

    Ramvichar Netam
    मंत्री केदार कश्यप ने बधाई दी
    वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने प्रदेशवासियों को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि यह महान पर्व हमारे देश के उन महान वीर सपूतों का याद दिलाता है जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें स्वतंत्रता दिलाई।

    Kedar Kashyapआज हम जिस स्वर्णिम आजादी का आनंद ले रहे हैं, वह उन असंख्य वीरों के बलिदानों का प्रतिफल है। आज हमें न केवल उनके बलिदानों को स्मरण करना है, बल्कि यह भी संकल्प लेना है कि हम अपने राष्ट्र की सेवा में हमेशा तत्पर रहेंगे। राज्य के विकास, समृद्धि और एकता एवं भाई-चारा के पथ पर आगे बढ़ते हुए, हम देश को पर्यावरण की दृष्टि से भी समृद्ध और सुरक्षित रखेंगे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Independence day 2024 independence day 2024 india independence day 2024 live independence day 2024 speech independence day speech 2024 pm modi independence day speech 2024
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    रायपुर–बिलासपुर हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रक ने बस को मारी जोरदार टक्कर, 4 की मौत, 25 से ज्यादा घायल

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.