Indian A team announced for Australia tour: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय ए टीम घोषित कर दी है। 15 सदस्यीय टीम में टीम इंडिया से बाहर चल रहे ईशान किशन को भी शामिल किया गया है। ऋतुराज गायकवाड़ को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। भारत और ऑस्ट्रेलिया की सीनियर टीमों के बीच 22 नवंबर से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है और इससे पहले दोनों टीमों की ए टीमें दो मैच खेलेंगी।
Read Also- Border Gavaskar Trophy से पहले भारतीय टीम को मिली बड़ी खुशखबरी! Mohammed Shami ने इंजरी पर दिया अपडेट
Indian A team announced for Australia tour: इंडिया ए ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ मैकॉय और मेलबर्न में दो फर्स्ट क्लास मैच खेलेगी, फिर पर्थ में भारत की सीनियर टीम के खिलाफ इंट्रा स्क्वाड मुकाबला खेलेगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया की ए टीमों के बीच पहला टेस्ट 31 अक्तूबर से तीन नवंबर तक खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट सात से 10 नवंबर तक होगा। इसके बाद पर्थ में 15 से 17 नवंबर के बीच इंट्रा स्क्वायड मुकाबला खेला जाएगा।
Read Also- PAK बोर्ड ने BCCI को लिखा पत्र, कहा- टीम इंडिया चाहे तो हर मैच खेलकर लाहौर से स्वदेश लौट सकती है… फरवरी में चैंपियंस ट्रॉफी
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय ए टीम
Indian A team announced for Australia tour: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन (उपकप्तान), साई सुदर्शन, नितीश कुमार रेड्डी, देवदत्त पडिक्कल, रिकी भुई, बाबा इंद्रजीत, ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), मुकेश कुमार, खलील अहमद, यश दयाल, नवदीप सैनी, मानव सुथार, तनुष कोटियान।




