Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    नागपुर-रायपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पिकअप-ट्रक की भिड़ंत में छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत

    September 11, 2026

    PM आवास पर सियासी संग्राम तेज: भूपेश बघेल ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की बहस की चुनौती स्वीकार की

    September 11, 2026

    भारत में 15 सितंबर को लॉन्च होगा Moto Buds 2 Fusion

    September 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नागपुर-रायपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पिकअप-ट्रक की भिड़ंत में छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत
    • PM आवास पर सियासी संग्राम तेज: भूपेश बघेल ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की बहस की चुनौती स्वीकार की
    • भारत में 15 सितंबर को लॉन्च होगा Moto Buds 2 Fusion
    • देशभर में बैंक कर्मचारियों की एक दिवसीय हड़ताल, 5-डे बैंकिंग की मांग पर रायपुर-जगदलपुर में प्रदर्शन
    • सतनामी समाज के धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े बेटे ढाल दास ने थामा कांग्रेस का हाथ
    • ‘वंदे मातरम’ पर कर्नाटक सरकार के निर्णय को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया अलोकतांत्रिक, कहा- यह भारत माता का अपमान
    • आबकारी विभाग ने तीन अफसरों को किया निलंबित, ओवर रेट शराब बेचने और 4409 खाली बोतलें बरामद होने पर हुई कार्रवाई
    • मुख्य सचिव विकासशील ने की जलग्रहण कार्यक्रमों की समीक्षा, गांवों में बढ़ेंगी आजीविका गतिविधियां
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, September 11
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » भारतीय क्रिकेट टीम का बांग्लादेश दौरा एक साल के लिए टला

    भारतीय क्रिकेट टीम का बांग्लादेश दौरा एक साल के लिए टला

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 5, 2025 खेल No Comments2 Mins Read

    नई दिल्ली 

    भारतीय क्रिकेट टीम का आगामी बांग्लादेश दौरा अब सितंबर 2026 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। शनिवार, 5 जुलाई को भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने इसकी आधिकारिक घोषणा की। यह निर्णय बीसीसीआई और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के बीच आपसी सहमति के बाद लिया गया है।

    मूल रूप से यह दौरा अगस्त 2025 में होना था, जिसमें टीम इंडिया को बांग्लादेश के खिलाफ तीन एकदिवसीय और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने थे। यह सीरीज 17 अगस्त से 31 अगस्त के बीच आयोजित की जानी थी। दोनों बोर्डों ने मौजूदा अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल और टीमों की व्यस्तताओं को देखते हुए इस दौरे को एक साल के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया।

    बीसीसीआई की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया, “दोनों क्रिकेट बोर्डों ने आपसी चर्चा के बाद यह फैसला किया है। खिलाड़ियों की व्यस्तताओं और अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों के चलते दौरे को टालना पड़ा है।” वहीं बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भी इस निर्णय पर सहमति जताते हुए कहा है कि वह 2026 में भारत की मेजबानी को लेकर उत्साहित है।

    दोनों बोर्डों का मानना है कि यह बहुप्रतीक्षित सीरीज भविष्य में और भी अधिक रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक होगी। सीरीज की नई तारीखों की घोषणा बीसीसीआई और बीसीबी द्वारा समय आने पर की जाएगी।

    यह फैसला दर्शकों के लिए भले ही थोड़ी निराशा का कारण हो, लेकिन खिलाड़ियों की फिटनेस और टीमों के संतुलन को देखते हुए इसे एक समझदारी भरा कदम माना जा रहा है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    ईशान किशन का बल्ला गरजा, ईस्ट जोन बना दलीप ट्रॉफी चैंपियन; 13 साल बाद खिताब पर किया कब्जा

    मास्टर्स हॉकी कप 2026 में छत्तीसगढ़ की बेटियों का जलवा, फाइनल में बनाई जगह

    भारत को मिली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, 2027 में होगा T20I का रोमांच

    भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से, कोलंबो में सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया

    ऑस्ट्रेलियाई धरती पर बांग्लादेश की पहली टेस्ट जीत, WTC में चौथे पायदान पर पहुंचा

    क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, हाई कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने की कार्रवाई

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.