Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    साइबर ठगी हुई तो घबराएं नहीं, MRM पोर्टल पर तुरंत करें शिकायत, 50 हजार तक की होल्ड राशि मिल सकती है वापस, जाने पूरी प्रक्रिया

    September 9, 2026

    मोदी के सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: सांसद वीडी शर्मा

    September 9, 2026

    नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में डिप्टी CM अरुण साव के सख्त निर्देश, बोले- जवाबदेही से करें काम

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • साइबर ठगी हुई तो घबराएं नहीं, MRM पोर्टल पर तुरंत करें शिकायत, 50 हजार तक की होल्ड राशि मिल सकती है वापस, जाने पूरी प्रक्रिया
    • मोदी के सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: सांसद वीडी शर्मा
    • नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में डिप्टी CM अरुण साव के सख्त निर्देश, बोले- जवाबदेही से करें काम
    • राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें लिस्ट…
    • छत्तीसगढ़ में उद्योगों का महाकुंभ: 18 से 20 सितंबर तक रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर…
    • छत्तीसगढ़ को रेल परियोजनाओं की बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का जताया आभार
    • राजनांदगांव में UCC पर जनपरामर्श शुरू, विवाह-तलाक से उत्तराधिकार तक सामाजिक संगठनों ने दिए सुझाव
    • मध्य प्रदेश में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद छग आबकारी विभाग अलर्ट, शुरू किया सघन जांच अभियान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, September 10
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Indian Passport Ranking: भारत ने पासपोर्ट रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग, अब 58 देशों में वीजा फ्री एंट्री कर सकेंगे भारतीय, देखें पूरी लिस्ट…

    Indian Passport Ranking: भारत ने पासपोर्ट रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग, अब 58 देशों में वीजा फ्री एंट्री कर सकेंगे भारतीय, देखें पूरी लिस्ट…

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 24, 2024 trending No Comments4 Mins Read
    Passport Verification Rule

    Indian Passport Ranking: कभी अमेरिका और ब्रिटेन के पासपोर्ट को दुनिया का सबसे शक्तिशाली माना जाता था, लेकिन अब वो दौर बदल गया है। अब एशियाई देशों ने इस सूची में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2024 के अनुसार, दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की सूची में एशियाई देशों ने मजबूती से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। भारत का पासपोर्ट भी लगातार मजबूत हो रहा है और उसने नवीनतम रैंकिंग में ऊंची छलांग लगाई है। वहीं, पड़ोसी देश पाकिस्तान इस बार 100वें स्थान पर है, जो पिछले साल की तुलना में थोड़ा बेहतर हुआ है।

    भारत की रैंकिंग में उछाल
    Indian Passport Ranking:  लंदन स्थित हेनले एंड पार्टनर्स द्वारा जारी पासपोर्ट इंडेक्स दुनिया के पासपोर्ट को इस आधार पर रैंक करता है कि इसके धारक को कितने देशों में बिना वीजा के प्रवेश मिलता है। हर वीजा मुक्त प्रवेश के लिए एक पासपोर्ट को एक अंक दिया जाता है, जिसके आधार पर वैश्विक रैंकिंग तैयार की जाती है। साल 2024 में भारत के पासपोर्ट ने 2 अंक की छलांग लगाई और 82वें स्थान पर पहुंच गया। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार, भारतीय पासपोर्ट होर्ल्ड को अब 58 देशों में वीजा मुक्त एंट्री मिल सकता है। साल 2023 में भारत की वैश्विक रैंकिंग 84वीं थी।

    Read Also-  स्टार्टअप की दुनिया को मिला तोहफा, बजट में हुआ एंजल टैक्स को समाप्त करने का ऐलान

    क्या है भारतीय पासपोर्ट की रैंकिंग 
    Indian Passport Ranking:  हेनले पासपोर्ट इंडेक्स द्वारा जारी ताजा रैंकिंग में भारतीय पासपोर्ट को 82वां स्थान मिला है, जो भारतीयों को 58 देशों में वीजा मुक्त प्रवेश प्रदान करता है। यह रैंकिंग इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के डेटा पर आधारित है, जो दुनिया भर में यात्रा जानकारी का सबसे व्यापक और सटीक डेटाबेस रखता है। वर्तमान में भारत की रैंक सेनेगल और ताजिकिस्तान जैसे देशों के साथ जुड़ी हुई है।

    पाकिस्तान कहां है?
    पाकिस्तान ने साल 2024 की वैश्विक रैंकिंग में 100वां स्थान हासिल किया है। केवल 33 देश पाकिस्तानी पासपोर्ट पर वीजा मुक्त प्रवेश देते हैं। हालांकि, पिछले साल की तुलना में इसके पासपोर्ट ने 6 अंकों की छलांग लगाई है। साल 2023 में पाकिस्तान का पासपोर्ट विश्व में 106वें स्थान पर था। 2023 में पाकिस्तानी पासपोर्ट पर केवल 32 देशों में वीजा मुक्त प्रवेश मिलता था।

    Read Also-  SBI ने 1040 पदों पर भर्ती के लिए शुरू किए आवेदन, यहां जानें इससे जुड़ी सारी डिटेल

    सिंगापुर का पासपोर्ट सबसे शक्तिशाली
    सिंगापुर ने इस साल भी दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट का ताज अपने पास रखा है। 2024 इंडेक्स के अनुसार, सिंगापुर पासपोर्ट धारक को 195 देशों में वीजा मुक्त प्रवेश मिलता है, जो इसे दुनिया का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट बनाता है। फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और स्पेन दूसरे स्थान पर हैं, जिनके पासपोर्ट धारकों को 192 देशों और क्षेत्रों में प्रवेश मिलता है। आइए देखते हैं सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की शीर्ष 10 सूची।

    ये हैं दुनिया के टॉप 10 पावरफुल पासपोर्ट की लिस्ट:

    • सिंगापुर (195 देशों)
    • फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, स्पेन (192 देशों)
    • ऑस्ट्रिया, फिनलैंड, आयरलैंड, लक्जमबर्ग, नीदरलैंड्स, दक्षिण कोरिया, स्वीडन (191 देशों)
    • बेल्जियम, डेनमार्क, न्यूजीलैंड, नॉर्वे, स्विट्जरलैंड, यूनाइटेड किंगडम (190 देशों)
    • ऑस्ट्रेलिया, पुर्तगाल (189 देशों)
    • ग्रीस, पोलैंड (188 देशों)
    • कनाडा, चेकिया, हंगरी, माल्टा (187 देशों)
    • संयुक्त राज्य अमेरिका (186 देशों)
    • एस्टोनिया, लिथुआनिया, संयुक्त अरब अमीरात (185 देशों)
    • आइसलैंड, लातविया, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया (184 देशों)

    हेनले एंड पार्टनर्स के अध्यक्ष ने क्या कहा?
    हेनले एंड पार्टनर्स के अध्यक्ष क्रिश्चियन केलीन (Christian Kellin) ने देशों के बीच बढ़ते वैश्विक गतिशीलता अंतराल पर प्रकाश डाला। क्रिश्चियन केलीन ने कहा, ‘साल 2006 से 2024 तक यात्रियों को वीजा मुक्त प्रवेश देने वाले गंतव्यों की औसत संख्या लगभग दोगुनी होकर 58 से 111 हो गई है। हालांकि, इंडेक्स के टॉप और नीचे के देशों के बीच वैश्विक माेबिलिटी गैप अब पहले से कहीं ज्यादा हो गया है।’

    Read Also-  इस बार इनकम टैक्स रिटर्न भरना भूले तो लगेगी इतनी बड़ी पेनल्टी, जानिए क्या है नया नियम

    क्या है हेनले पासपोर्ट इंडेक्स? 
    हेनले पासपोर्ट इंडेक्स पिछले 19 वर्षों से 227 देशों और क्षेत्रों में वैश्विक स्वतंत्रता को ट्रैक कर रहा है और आईएटीए के विशेष डेटा का उपयोग कर रहा है। यह दुनिया के पासपोर्ट को प्रदर्शित, सॉर्ट और रैंक करने का सबसे लोकप्रिय इंटरएक्टिव ऑनलाइन टूल बन गया है। इसे वर्षभर वास्तविक समय में अपडेट किया जाता है जब भी वीजा नीति में बदलाव होते हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    global passport ranking henley passport index india passport india passport ranking indian passport passport passport ranking passport ranking 2024 world passport ranking
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कोर्ट की कार्यवाही की रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर अपलोड करने पर रोक, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किए अंतरिम निर्देश

    दुबई दौरे पर CM डॉ. मोहन यादव, MP में निवेश के लिए वैश्विक निवेशकों को दिया न्योता

    11 साल बाद झीरम कांड में आया फैसला, NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी माना

    भारत को मिली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, 2027 में होगा T20I का रोमांच

    विधायक पुरंदर मिश्रा का राहुल गांधी पर विवादित बयान, बोले- ‘सुबह ब्रश करेंगे तो बोली में आएगी शुद्धता’

    क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, हाई कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने की कार्रवाई

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.